गर्मी में 'उबला अंडा' होने से बचा लेंगे ये पोर्टेबल कूलर, सस्ते में शिमला वाली कूलिंग के लिए अभी ले आयें घर
अगर आप भी गर्मी के कारण उबले हुए अंडे जैसे हो गए हैं और गर्मी को सस्ते में छूमंतर करने की फिराक में हैं तो हम आपको 2025 की गर्मियों में 10000 रुपये के अंदर आने वाले सबसे बेहतरीन Portable Air Coolers की जानकारी देने वाले हैं। ये पोर्टेबल एयर कूलर बेहतरीन कूलिंग देने के साथ साथ दमदार डिजाइन, एनर्जी बचाने वाले बेहतरीन फीचर और सस्ते में कूलर खरीदने वालों के लिए बेस्ट हैं। अगर आप इन गर्मियों में अपने लिए एक अच्छा कूलर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आइए इन ऑप्शन्स के बारे में जानते हैं।
Crompton Ozone
कीमत: 9,299 रुपये
कहाँ से खरीदें: ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध है!
Crompton Ozone 55L Desert Air Cooler आपके घर के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको ईजी-टू-क्लीन फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको आइस चैम्बर भी मिलता है, आपको इसमें 4-Way Air Deflection, High-Density Honeycomb Pads के साथ साथ लंबे समय तक चलने वाला पंप भी मिलता है। इसके अलावा इस पोर्टेबल कूलर में आपको ऑटो-फ़ील फंगक्शन भी मिलता है।
Bajaj PX97 Torque
कीमत: 5,628 रुपये
कहाँ से खरीदें: ऑनलाइन उपलब्ध
यह भी एक दमदार 36L का पर्सनल एयर कूलर है, जो आपके घर के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको हाई-स्पीड फैन के साथ 30 फुट का पावरफुल एयर फ़्लो मिलता है। इसके अलावा यह पोर्टेबल कूलर इंवर्टर पर भी काम कर सकता है। आपके एक कमरे को यह ठंडा करने में पूरी तरह से सक्षम है। यह कम प्राइस में आपको सबसे बेहतरीन लॉंग-लास्टिंग परफॉरमेंस देने में सक्षम है।
Symphony Diet 12T
कीमत: 5,499 रुपये
कहाँ से खरीदें: ऑनलाइन उपलब्ध
Symphony Diet 12T पर्सनल टावर एयर कूलर को खासतौर पर आपके कमरे के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसमें आपको दमदार कूलिंग के लिए हनीकोंब पैड्स मिलते हैं। इसके साथ साथ इसमें एक पॉवरफुल ब्लोअर भी है। यह पोर्टेबल कूलर i-Pure technology से भी लैस है, जो हवा को क्लीन करता है। इसका डिजाइन भी बेहतरीन है और यह बिजली की भी कम खपत करता है। छोटे कमरों के लिए यह बेस्ट है।
Hindware Smart Frostwave
कीमत: 5,199 रुपये
कहाँ से खरीदें: ऑनलाइन बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध
Hindware का यह स्मार्ट कूलर 38L का एक बेहतरीन और पर्सनल एयर कूलर है। इसका डिजाइन फैन-बेस्ड है। इसके अलावा इसमें आपको 12-इंच के फैन ब्लेड भी मिलते हैं। इस कूलर में आपको आइस चैम्बर भी मिलता है। इसके द्वारा कूलिंग ज्यादा बेहतर हो जाती है। इसके अलावा इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन आपके लिए अच्छा है, इसे आप आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया ले जाया जा सकता है।
Power Guard Ice Max Plus
कीमत: 7,599 रुपये
कहाँ से खरीदें: ऑनलाइन उपलब्ध है!
यह एक 70L का एयर कूलर है जो पावरफुल कूलिंग के साथ साथ हाई-स्पीड फैन के साथ साथ 3 स्पीड कंट्रोल फीचर्स भी अपने साथ लाता है। इसमें Honeycomb Pads से कूलिंग और भी ज्यादा बेहतर हो जाती है। इसमें आइस चैम्बर के साथ साथ एक फाउन्टेन भी है। इसके साथ साथ इसमें आपको एक वाटर लेवल इन्डिकेटर भी मिलता है। आप इसका इस्तेमाल इंवर्टर के साथ भी कर सकते हैं। लॉंग लास्टिन्ग कूलिंग के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।