भारत में मिलने वाली बेस्ट ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर मशीन
COVID-19 में सांस लेने की दिक्कत के समय काम आ सकते हैं ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर
केवल मेडिकल गाइडेंस या प्रिस्क्रिप्शन पर ही करें इसका उपयोग
ये हैं भारत में मिलने वाले 5 बेस्ट ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर
Oxygen concentrator या ऑक्सिजन जनरेटर एक मेडिकल एक्विपमेंट है जो ऑक्सिजन की कमी से जूझ रहे व्यक्ति की मदद कर सकता है और सही तरह से सांस लेने में सहायक हो सकता है। कोरोनावायरस शरीर के रेस्पिरेटरि सिस्टम पर हमला करता है जिससे बहुत से लोगों को COVID-19 में सांस लेने की दिक्कत आने लगती है। फौरन मेडिकल असिस्टेंस मिलने या अस्पताल तक पहुंचने तक घर पर ही लोग ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर की मदद ले सकते हैं।
हालांकि, ध्यान रखना होगा कि ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर का उपयोग केवल मेडिकल सुपरविजन में ही करना होगा और यह COVID-19 का इलाज नहीं है। ऐसे बहुत से मामले होते हैं जहां ऑक्सिजन लेवल गिर जाता है और फौरन ऑक्सिजन की ज़रूरत होती है। ऐसी परिस्थिति में केवल डॉक्टर के मार्ग दर्शन में ही ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर का उपयोग कर सकते हैं जिससे पीड़ित व्यक्ति का ऑक्सिजन लेवल बढ़ाया जा सके।
एक ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर या जनरेटर ऐसा डिवाइस है जो एट्मोस्फेरिक एयर का उपयोग कर के इलैक्ट्रिसिटी पर काम करता है और ऑक्सिजन को फ़िल्टर कर के सांस लेने में दिक्कत होने पर मरीज के काम आता है। ध्यान दें, ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर को ऑक्सिजन सिलिन्डर की जगह इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है और इसका उपयोग करने से पहले ज़रूर डॉक्टर से मशवरा कर लें। भारतीय बाज़ार में कई तरह के ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ हाई कैपेसिटी वाले बड़े हैं जिन्हें एक जगह पर ही रखा जाता है। हम यहां भारत में उपलब्ध बेस्ट ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर के बारे में बता रहे हैं।
PHILIPS EVERFLO OXYGEN CONCENTRATOR
Philips EverFlo Oxygen Concentrator की कीमत Rs 50,000 है और इसका वज़न 14 किलोग्राम है। यह 5 लीटर तक का एयरफलो ऑफर कर सकता है जो 93-96 प्रतिशत है और लो-मेंटेनेंस ऑक्सिजन जनरेटर है जिसे किसी व्यक्ति में ऑक्सिजन की कमी होने पर ऑक्सिजन लेवल बूस्ट करने के काम में लिया जा सकता है। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
BPL OXY 5 NEO OXYGEN CONCENTRATOR
BPL Oxy 5 Neo ऑक्सिजन जनरेटर 5 लीटर तक ऑक्सिजन सप्लाई उपलब्ध कराता है इसका ऑक्सिजन प्योरिटी लेवल 93 प्रतिशत है। BPL Oxy 5 Neo की कीमत Rs 50,000 है। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
DEDAKJ DE OXYGEN CONCENTRATOR
Dedakj DE-series ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर भारत में Rs 45,000 से Rs 60,000 की कीमत में उपलब्ध है। ऑक्सिजन जनरेटर लाइटवेट है जो 6-8 लीटर ऑक्सिजन उपलब्ध करता है और इसमें ऑक्सिजन प्योरिटी लेवल 93 प्रतिशत रहता है। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
EVOX 5S OXYGEN CONCENTRATOR
Evox 5s oxygen concentrator भारत में Rs 40,000 की कीमत में उपलब्ध है। Evox 5s ऑक्सिजन जनरेटर 96 प्रतिशत प्योरिफिकेशन के साथ 5 लीटर तक ऑक्सिजन ऑफर करता है। इसका वज़न 15 किलो है और इसे किसी मेंटेनेंस की ज़रूरत नहीं होती है। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
NIDEK NUVO 10 OXYGEN CONCENTRATOR
Nidek Nuvo 10 ऑक्सिजन कंसन्ट्रीटर की कीमत भारत में Rs 1,00,000 है और यह 95 प्रतिशत प्योरिटी के साथ 10 लीटर ऑक्सिजन उपलब्ध कराता है। लार्ज कैपेसिटी की वजह से इसका वज़न 30 किलो है और यह हाई-लॉ ऑक्सिजन की ज़रूरत के लिए सही चॉइस है। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें