होली में गीला हो जाए फोन तो भूल कर भी चावल की बोरी में ना डालें, बेकार हो जाएगा मोबाइल, चेतावनी जारी!

Holi 2025 में आने वाली है. ऐसे में लोगों को मोबाइल भी काफी भीगता है. लेकिन, कई लोग भीगे मोबाइल को ठीक करने के लिए उसको चावल की बोरी में डाल देते हैं. यह जुगाड़ कई लोगों के लिए काम भी कर जाता है. लेकिन, यह खबर पढ़ने के बाद आप ऐसा करना छोड़ देंगे. इसको लेकर प्रीमियम फोन बनाने वाली कंपनी Apple ने चेतावनी जारी की है.

हालांकि, यह कोई नई चेतावनी नहीं है लेकिन आपको इसके बारे में पता होना चाहिए. Apple के अनुसार, मोबाइल फोन को चावल के बोरी में डालकर छोड़ देना आपके फोन को खराब कर सकता है. ऐसा करने से कंपनी मना करती है. आपको बता दें कि चावल में पानी सोखने के गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इस जुगाड़ का इस्तेमाल लोग करते हैं.

लेकिन, कंपनी ने ऐसा करने से मना किया है. बाकी फोन कंपनियों ने ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी है. लेकिन, अगर आप Apple iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं तो भूल कर भी गीला होने के बाद उसको चावल की बोरी में सुखाने के लिए ना डालें. कंपनी ने बताया है कि यह तरीका खतरनाक है.

iPhone को भूल कर भी न रखें चावल की बोरी में

Apple की वेबसाइट के अनुसार, गीले iPhone को चावल की बोरी में नहीं डालना चाहिए. कंपनी ने बताया है छोटे-छोटे चावल फोन के अंदर जा सकता है. उसके कण भी फोन के अंदर जाकर फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. Apple iPhone में पानी जाने पर कंपनी का एक फीचर इसके बारे में जानकारी दे देता है.

कंपनी ने बताया है कि इस फीचर से लोगों को जानकारी मिल जाएगी कि उनके iPhone में पानी मौजूद है. इस फीचर से iPhone को चार्ज करने से मना कर दिया जाएगा. इसके लिए यूजर को फोन को पूरी तरह से सुखाना होगा. फोन पूरी तरह से ड्राई होने के बाद ही फिर से काम करेगा.

हवादार जगह से होगा काम

कंपनी ने यह भी कहा है कि iPhone को नीचे की ओर झुकाकर हल्के हाथ से आप उसे थपथपा सकते हैं. इससे अतिरिक्त पानी फोन से निकल जाएगा. फिर फोन को किसी हवादार जगह पर रखना चाहिए. हालांकि, अगर फिर भी अलर्ट आ रहा है तो आपको हवादार जगह में इसे कुछ घंटे छोड़ देना चाहिए और बार-बार इसको चार्ज करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles