भूल जाइए Ghibli ट्रेंड! पालतू जानवर को इंसान बना रहा ChatGPT, वायरल हो रही फोटो, फ्री में आप भी करें इस्तेमाल
हाल ही में Ghibli-स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन्स ने खूब धूम मचाई. लोग अपनी Ghibli-स्टाइल फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. यानी Ghibli-स्टाइल वायरल हो गया था. इस स्टाइल से लोग अपनी फोटो को एनिमेशन आर्ट में बदल सकते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक और नया लेकिन मजेदार ट्रेंड छा रहा है.
AI की मदद से अपने पालतू जानवर को इंसान के रूप में इमेजिन किया जा रहा है. लोग अपने कुत्ते या बिल्ली को ChatGPT और AI आर्ट टूल्स से "ह्यूमनाइज" करने को कह रहे हैं. यह ट्रेंड Reddit, X (पहले Twitter) और Instagram पर खूब पॉपुलर हो रहा है. यूजर्स अपने पेट्स और उनके AI-जनरेटेड 'ह्यूमन वर्जन्स' की साइड-बाय-साइड तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
यूजर्स इन फोटो के साथ मजेदार बैकस्टोरीज और पर्सनैलिटी के बारे में बात कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट्स वायरल भी हो रही हैं. इस ट्रेंड का आप भी हिस्सा बन सकते हैं. OpenAI के ChatGPT की मदद से आप भी अपने अपने पालतू जानवर का इंसानी अवतार बनवा सकते हैं. हालांकि, सटीक रिजल्ट्स के लिए आपको थोड़ी कस्टमाइजेशन करनी पड़ सकती है.
अपने पेट की फोटो को ह्यूमन अवतार में कैसे चेंज करें
स्टेप 1- सबसे पहले अपने पालतू जानवर की एक तस्वीर ChatGPT के चैट विंडो में अपलोड करें. आपको बता दें कि फोटो साफ और अच्छी होनी चाहिए ताकि AI को डिटेल्स समझने में आसानी हो.
स्टेप 2- ChatGPT को एक प्रॉम्प्ट दें, जिसमें अपने पेट को ह्यूमनाइज करने को कहें. उदाहरण के तौर पर, "क्या आप इस डॉग की फोटो को इंसान के रूप में बना सकते हैं?" या "इस बिल्ली की फोटो को ह्यूमन के तौर पर रीइमैजिन करें."
स्टेप 3- यहां ChatGPT कुछ फॉलो-अप सवाल पूछ सकता है. हमारे केस में, AI ने पूछा:
"इसे जितना सटीक और मजेदार हो सके बनाने के लिए, कुछ छोटी डिटेल्स चाहिए.
जेंडर: ह्यूमन वर्जन मेल, फीमेल या यूनिसेक्स हो?
एज ग्रुप: बच्चा, टीनएजर, एडल्ट या बुजुर्ग?
स्टाइल या पर्सनैलिटी वाइब: जैसे चिल और कैजुअल, स्पोर्टी, स्ट्रीट-स्मार्ट, क्लासी वगैरह. या डॉग के एक्सप्रेशन और पोज के आधार पर बनाऊं?"
स्टेप 4- इन सवालों के जवाब दें और जितनी चाहें उतनी डिटेल्स दें, जैसे आप अपने पेट के ह्यूमन कैरेक्टर को कैसा चाहते हैं. "मेरी डॉगी को 7 साल की चुलबुली लड़की बनाएं, जो बैठी हो.
स्टेप 5- प्रॉम्प्ट डालें और ChatGPT को अपने पेट की फोटो को ह्यूमनाइज करने दें. थोड़ा इंतजार करें, और फिर मजेदार रिजल्ट देखें.