अभी इस मोड पर इस्तेमाल करें AC, कूलर से भी कम आएगा बिल, बिजली कंपनियां नहीं चाहती लोगों को पता चले ये बात

अभी देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सीजन चल रहा है. इस दौरान कभी-कभी उमस वाली गर्मी हो जाती है. ऐसे में कूलर भी राहत नहीं दे पाता है. लेकिन, आपका AC आपको काफी आराम दे सकता है. खास बात है कि इस मोड के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है. इससे बिजली बिल भी काफी कम आएगा.

हम बात कर रहे हैं AC में मिलने वाले ड्राई मोड की. इसका इस्तेमाल करके न केवल आप उमस वाली गर्मी में राहत ले पाएंगे बल्कि बिजली बिल भी काफी कम आएगा. AC को Dry Mode में चलाना कमरे को आरामदायक बना देता है. हालांकि, इसके लिए आपको कुछ और टिप्स फॉलो करने होंगे.

Dry Mode का करें इस्तेमाल

उमस वाली गर्मी में हवा में नमी बहुत ज्यादा हो जाती है. एसी का Dry Mode हवा की नमी को कम करने पर फोकस करता है, न कि तापमान को बहुत नीचे ले जाने पर. इससे नमी घटती है और ठंडक महसूस होती है. इससे बिजली बिल पर भी असर दिखता है. आपका बिजली बिल 30-40% तक कम हो जाता है.

लेकिन, आप हमेशा इस मोड का इस्तेमाल न करें. Dry Mode का इस्तेमाल तभी करें जब नमी 60% से ज्यादा हो. आप ह्यूमिडिटी चेक करने के लिए मोबाइल ऐप से अपनी लोकेशन का मौसम देख सकते हैं. इसके बाद बात आती है टेम्परेचर की. आपको AC का टेम्परेचर भी सही रखने की जरूरत है.

कितना होना चाहिए टेम्परेचर?

AC का टेम्परेचर 26 या 27 डिग्री पर सेट कर लें. इसके साथ पंखे को चला लें तो असर काफी ज्यादा हो जाता है. हालांकि, एसी ऑन करने से पहले कुछ देर के लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलकर पंखा ऑन कर दें ताकि ज्यादातर नमी बाहर निकल जाए और कमरे में फ्रेश हवा आ जाए. इसके बाद एसी को ऑन करें.

बेहतर कूलिंग के लिए AC के फिल्टर को हर 15 दिन पर साफ जरूर करें. गंदा फिल्टर कंप्रेसर पर दबाव डालता है, बिजली बढ़ाता है और बदबू फैलाता है. इसको साफ करना काफी आसान है. इस वजह से आपको किसी मैकेनिक को बुलाने की जरूरत नहीं है. Dry Mode चलाकर आप न सिर्फ बिजली बचा सकते हैं, बल्कि अपने AC की उम्र भी बढ़ा सकते हैं और दीवारों पर फफूंदी से भी बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्री मिल रहा हेल्थ इंश्योरेंस! अभी कर दें अप्लाई, काफी आसान है कार्ड बनवाने का तरीका, लाखों का मिलेगा फायदा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :