कम बिजली में जबरदस्त कूलिंग देते हैं ये Air Cooler..प्राइस और फीचर गर्मी कर देंगे दूर

HIGHLIGHTS

अगर आपको एक बेहतरीन कूलर चाहिए तो इस लिस्ट को देखें।

हमने 5 कूलर की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें बेस्ट कूलर शामिल हैं।

ये कूलर 10000 रुपये के प्राइस के अंदर बेस्ट माने जा सकते हैं।

कम बिजली में जबरदस्त कूलिंग देते हैं ये Air Cooler..प्राइस और फीचर गर्मी कर देंगे दूर

देश के कुछ राज्यों में बिजली के बेहद ही ज्यादा रेट हैं, ऐसे में AC को चलाने से पहले लोग सोच में पड़ जाते हैं। बहुत बार सोचते हैं और इसके बाद AC का बटन ऑन करते हैं। ऐसे में Air Cooler एक बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ज्यादातर Coolers रोजाना सिर्फ 100 से 250Watt के बीच ही बिजली की खपत करते हैं, ऐसे में इस ऑप्शन को सबसे ज्यादा किफायती माना जाता है। अब अगर आप एक ऐसा Cooler तलाश रहे हैं जो काम प्राइस में आए और बिजली के बिल को भी कम कर दे तो आप सही जगह आए हैं। यहाँ आपको 5 सबसे शानदार कूलर की एक लिस्ट मिलने वाली है। जिसमें से आप एक बेहतरीन ऑप्शन को अपने लिए चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन से ब्रांड और कूलर शामिल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Thermocool Aaron 95L Air Cooler

अगर बड़े कमरे के लिए पावरफूल कूलिंग चाहिए और बिजली का खर्च भी कम रखना है तो Thermocool Aaron एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें Honeycomb Cooling Pads हैं, inverter पर चलने की क्षमता इसमें मिल जाती है, इसके अलावा इसमें 95 लीटर का बड़ा टैंक भी है। जो इसे लंबे समय की कूलिंग के लिए बेस्ट डिवाइस बना देता है। इसका प्राइस 8,799 रुपये है।

Crompton Ozone 75L Desert Air Cooler

Crompton Ozone उन लोगों के लिए है जो जबरदस्त कूलिंग चाहते हैं लेकिन बिजली की खपत को बढ़ाना नहीं चाहते हैं। इस कूलर में आपको Honeycomb cooling pads के अलावा wide air throw और Everlast pump technology आदि भी मिल जाती है जो इस कूलर को निरंतर ठंडी हवा देने के लिए बेस्ट बना देता है। कुछ बड़े कमरों के लिए इसे खरीदना बेस्ट हो सकता है। इसका प्राइस भी 8,999 रुपये के आसपास ही है।

Bajaj DMH 85X 85L Desert Air Cooler

Bajaj DMH 85X बड़े कमरों में पावरफुल कूलिंग देने के लिए जाना जाता है। इसमें 85 लीटर का बड़ा टैंक भी मिलता है, जो इसमें बार बार पानी भरने की समस्या को दूर कर देता है। इसमें Anti-bacterial Honeycomb cooling pads मिलते हैं। यह इंवर्टर पर भी चल सकता है, इसका मतलब है कि आप इसे पावर कट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस कूलर के साथ ज्यादा बिजली भी खर्च नहीं होती है। इसका प्राइस भी 8,899 रुपये है।

Symphony Jumbo 75 XL+ Desert Air Cooler

Symphony Jumbo 75 XL+ बड़ी जगाओं के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, यह ज्यादा कूलिंग के साथ साथ आपके बिजली के बिल को भी नहीं बढ़ाता है। इसमें 75 लीटर का वाटर टैंक मिलता है, जो लंबे समय के लिए बार बार पानी भरने की समस्या को दूर कर देता है। इसमें Honeycomb Cooling Pads के साथ i-Pure multi-stage air purification technology भी मिलती है, जो हवा को केवल ठंडा ही नहीं, बल्कि साफ भी करती है। इसे आप अपने बेडरूम के अलावा लिविंग रूम में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्राइस 8,991 रुपये है।

Havells Altima-i 70L Desert Air Cooler

Havells Altima-i 70L मीडियम से बड़े कमरों के लिए बेस्ट है, यह कूलिंग और फीचर के मामले में भी दमदार माना जा सकता है, यह बिजली की खपत को भी कम कर देता है। इसमें 70 लीटर का वाटर टैंक मिलता है, जो इसकी कूलिंग परफॉरमेंस के लिए अच्छा साइन है। इसमें भी Honeycomb Cooling Pads मिलते हैं, यह भी इंवर्टर पर चल सकता है इसका मतलब है कि पावर कट में आप आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्राइस 15,599 रुपये है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बारिश के बाद क्यों फेल हो जाता है Cooler! अभी जान लो ये हिडन ट्रिक

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile