Digit.in

Mirzapur के बाउजी और बीना त्रिपाठी वाला सीन भी इन 5 वेब-सीरीज के आगे फीके, लंबे वीकेंड पर बना लें देखने का प्लान

Mirzapur के बाउजी और बीना त्रिपाठी वाला सीन भी इन 5 वेब-सीरीज के आगे फीके, लंबे वीकेंड पर बना लें देखने का प्लान

Web-series similar to Mirzapur: Mirzapur काफी ज्यादा पॉपुलर हिंदी वेब-सीरीज है. आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि IMDb पर इसको 8.4 रेटिंग मिली है. अभी तक Mirzapur के तीन सीजन भी आ चुके हैं. Mirzapur को Amazon Prime Video की सबसे हिट वेब-सीरीज माना जाता है.

गैंगस्टर पर आधारित यह वेब-सीरीज आपको लगातार बांध कर रखती है. इसमें कई लोगों ने बाउजी और उनकी बहु बीना त्रिपाठी के बीच फिल्माए गए सीन को लेकर आपत्ति भी दर्ज करवाई थी. हालांकि, अभी भी इस सीन को लेकर काफी चर्चा रहती है. लेकिन, अगर आपको Mirzapur पसंद आई है तो आपको उससे मिलती-जुलती टॉप वेब-सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

कहां देखें- Amazon Prime Video

कहानी एक पुलिस ऑफिसर की, जिसे एक जर्नलिस्ट पर हमले का केस सौंपा जाता है. हालांकि, उनमें से चार संदिग्ध भाग जाते हैं और ऑफिसर उनका पीछा करते हुए पाताल लोक की गहराई में पहुंच जाता है. स्टार्स हैं जयदीप अहलावत, स्वास्तिका मुखर्जी, निहारिका दत्त और इश्वाक सिंह. डार्क और गहरा ड्रामा चाहिए तो ये आपके लिए है.

कहां देखें- Amazon Prime Video

सभरवाल परिवार की कहानी इसमें आपको देखने को मिलेगी. जहां जन्नत की उम्मीद है लेकिन कबीर का एक खतरनाक कदम विक्टर की गिरफ्तारी की वजह बनता है. इसमें हैं अमित साध, श्रुति बापना, सैयामी खेर, इवाना कौर और नित्या मेनन. सस्पेंस और ट्विस्ट का डबल डोज चाहिए तो बिंज-वॉच शुरू कर दीजिए.

कहां देखें- Amazon Prime Video

इस लिस्ट में Tandav का भी नाम है. समर अपने पिता प्रधानमंत्री देवकी नंदन सिंह को मारकर सत्ता हथियाना चाहता है, लेकिन उसे सावधानी बरतनी है वरना उसका राज खुल जाएगा. शो में हैं शोनाली नागरानी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा, सुनील ग्रोवर और सारा जेन डायस. पॉलिटिक्स और गैंगस्टर का मिक्स चाहिए तो ये ट्राई करें.

कहां देखें- ZEE5

Rangbaaz सच्ची घटना पर आधारित वेब-सीरीज है. इसमें दिखाया गया है कि शिव प्रकाश शुक्ला गोरखपुर का 25 साल का साधारण लड़का है. जो भ्रष्ट नेताओं और बिजनेसमैन के लिए काम करते हुए देश का खूंखार गैंगस्टर बन जाता है. स्टार्स हैं विनीत कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, साकिब सलीम, जिमी शेरगिल, आहाना कुमरा और गुल पनाग. असली गैंगस्टर वाइब्स चाहिए तो यह सीरीज आपके लिए है.

कहां देखें- Netflix

इस लिस्ट में शामिल Sacred Games भी काफी पॉपुलर है. इसमें दिखाया गया है कि पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह को गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की लोकेशन का अनाम टिप मिलता है. इसके बाद मुंबई में शुरू होता है खतरनाक चूहा-बिल्ली का खेल. इसमें हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान, एलनाज नौरोजी, कुब्रा सैत, राजश्री देशपांडे और राधिका आप्टे.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles