याद है Khakee: The Bihar Chapter वाले चंदन महतो-मीता देवी? उनपर भारी हैं ये 4 वेब-सीरीज, क्राइम-थ्रिलर देख हिल जाएगा दिमाग का पुर्जा-पुर्जा!

Khakee: The Bihar Chapter काफी पॉपुलर वेब-सीरीज है. इस सीरीज को साल 2022 में रिलीज किया गया था. Khakee: The Bihar Chapter की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. Netflix पर आई इस वेब-सीरीज में बिहार के गैंगस्टर चंदन महतो और आईपीएस अमित लोढ़ा की कहानी दिखाई गई है.

इसमें कई ऐसे कैरेक्टर है जिनका काम भी लोगों को खूब पसंद आया था. चंदन महतो के अलावा मीता देवी की कहानी भी इसमें दिखाई गई है. अगर आपको भी गैंगस्टर और क्राइम से जुड़ी यह वेब-सीरीज पसंद आई है तो आपको Khakee: The Bihar Chapter से मिलती-जुलती क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं.

इस लिस्ट में Rangbaaz का भी नाम शामिल है. यह वेब-सीरीज भी सच्ची घटना पर आधारित है. इसको IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है. इसको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं. गोरखपुर के गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला की कहानी इसमें दिखाई गई है. यह भी आपको Khakee: The Bihar Chapter की तरह ही एंटरटेन करेगी.

इस लिस्ट में Mirzapur का नाम शामिल ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. यह सीरीज साल 2018 में आई थी. इसको आप Prime Video पर देख सकते हैं. IMDb पर इस सीरीज को 8 से ज्यादा रेटिंग मिली है. इसमें उत्तर प्रदेश के बाहुबली अखंडानंद त्रिपाठी की कहानी दिखाई गई है. लेकिन, हर एपिसोड के साथ सीरीज में थ्रिल का ग्राफ बढ़ता जाता है.

Raktanchal को भी क्राइम और गैंगस्टर की वेब-सीरीज लिस्ट में जगह मिली है. इस वेब-सीरीज को भी सच्ची घटना पर आधारित बताया जाता है. साल 2020 में आई इस वेब-सीरीज को आप फ्री में देख सकते हैं. इस वेब-सीरीज को MX Player पर स्ट्रीम किया जा सकता है. पूर्वांचल के टेंडर माफिया की कहानी दिखाई गई है.

Bhaukaal वेब-सीरीज आईपीएस नवनीत सिकेरा पर बेस्ड है. इस वेब सीरीज को भी आप फ्री में MX Player पर देख सकते हैं. इस सीरीज को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है. मोहित रैना इस वेब-सीरीज में नवनीत सिकेरा का किरदार निभा रहे हैं. इसमें आप देख पाएंगे कि सुपर पुलिस वाले को क्राइम कंट्रोल करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है.

आपको बता दें कि इन वेब-सीरीज को सच्ची घटना पर आधारित बताया जाता है. क्राइम और कई एडल्ट सीन होने की वजह से आपको इसे परिवार के साथ ना देखने की सलाह दी जाती है. इन वेब-सीरीज के आलावा आप महारानी, दिल्ली क्राइम और जामताड़ा-सबका नंबर आएगा को भी अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles