पसंद आई थी 'Inspector Avinash' की पुलिसिया दबंगई? उससे भी भयंकर हैं ये वाली वेब सीरीज, क्राइम की बजेगी बैंड
अगर आपने JioCinema की Inspector Avinash देखी है तो आपको इस वेब सीरीज की पुलिसिया दबंगई अच्छे से याद होगी।
हालांकि, अगर आप इससे मिलती जुलती कुछ अन्य वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं।
यहाँ आपको पुलिसिया दबंगई वाली 5 वेब सीरीज के बारे में हम बताने वाले हैं।

अगर आपने JioCinema की Inspector Avinash देखी है तो आपको इस वेब सीरीज में ‘अविनाश मिश्रा’ की पुलिसिया दबंगई अच्छे से याद होगी। हालांकि, अगर आप इससे मिलती जुलती कुछ अन्य वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। यहाँ आपको पुलिसिया दबंगई वाली 5 वेब सीरीज के बारे में हम बताने वाले हैं। इन वेब सीरीज में यह पुलिस वाले क्राइम और क्रिमिनल्स पर कड़ा प्रहार करते हैं। आइए इन वेब सीरीज को आप कैसे और कहाँ देख सकते हैं, इसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
कहाँ देखें: JioCinema
इस कहानी में आपको Randeep Hooda, Inspector Avinash के तौर पर देखने को मिलने वाले हैं। इस कहानी को नीरज पाठक की ओर से लिखने के साथ साथ निर्देशित भी किया गया है। यह वेब सीरीज एक Super-Cop पर आधारित है जो Uttar Pradesh में STF का नेतृत्व कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को आप JioCinema पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज को देखकर आपको पुलिस के असल काम को बारीकी से जानने और उनकी दबंगई को भी देखने का भी मौका मिलने वाला है। Inspector Avinash को IMDb पर 7.7 रेटिंग प्राप्त है।
कहाँ देखें: MX Player
इस वेब सीरीज में आपको Mohit Raina एक एक दबंग पुलिस वाले के तौर पर देखने को मिलने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उन्हें एक जाँबाज पुलिस वाले नवनीत सिकेरा के तौर पर दिखाया गया है। एक SSP के तौर पर वह मुजफ्फरनगर में आते हैं और यहाँ क्राइम को खत्म करने के लिए पूरी दबंगई से लड़ाई लड़ते हैं। इस वेब सीरीज को आप MXPlayer पर देख सकते हैं। इसके अलावा IMDb पर इसकि रेटिंग 7.8 है। आपको इस वेब सीरीज को इस वीकेंड देखना चाहिए।
कहाँ देखें: Netflix
इस वेब सीरीज का पहला सीजन दिल्ली के सबसे चर्चित गैंग रेप पर आधारित है, और दूसरे सीजन में एक गैंग से लड़ते हुए आप एक सुपर कोप यानि ACP Avantika को देख सकते हैं। हालांकि, अब सामने आ रहा है कि इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी आने वाला है, जिसमें Human Trafficking को दिखाया जाने वाला है। अब देखना होगा कि आखिर किस दबंगई से Super Cop Avantika इस गैंग का सामना करती हैं। इस सीरीज को आप Netflix पर देख सकते हैं। इसकी IMDb Rating 8.5 है।
कहाँ देखें: Disney+ Hotstar
इस वेब सीरीज में आप Himmat Singh को एक दबंग सुपर कोप के तौर पर देख सकते हैं जो देश को अंतकियों से बचाने के लिए एक टीम बनाकर उसके साथ काम करता है। इस कहानी को Neeraj Pandey ने बनाया है। इस वेब सीरीज में भी आपको एक जाँबाज पुलिस वाला नजर आने वाला है। वेब सीरीज को आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज की IMDb Rating 8.6 है।
कहाँ देखें: Netflix
इस वेब सीरीज में आपको Saif Ali Khan और Nawazuddin Siddiqui को देखने वाले हैं। इस इंडियन ओरिजिनल में आपको सरताज सिंह नाम के पुलिस वाले की बहादुरी देखने को मिलने वाली है। इस सीरीज को देखकर भी आपको Inspector Avinash नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को आप Netflix पर देख सकते हैं। इसकी IMDb Rating 8.5 है।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
इस कहानी में आपको Sonakshi Sinha नजर आने वाली है, इस शो में आपको एक दबंग पुलिस का बेहतरीन प्रमाण मिलने वाला है। यह कहानी एक सीरियल किलर की तलाश को दिखाती है। इस सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इस कहानी को देखकर भी आपको पुलिस के जिम्मेदारी का एहसास होने वाला है। इस शो की IMDb Rating 7.6 है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile