बनराकस जैसी राजनीति, रिंकी-सचिव जैसा रोमांस.. Panchayat Season 4 की याद दिला देगी ये 4 वेब-सीरीज, आज ही देखें

जितेन्द्र कुमार-नीना गुप्ता की 'Panchayat Season 4' आखिरकार OTT पर रिलीज हो चुकी है. इस वेब-सीरीज को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. हालांकि, हर कोई इसके बारे में बात जरूर कर रहा है. अगर आपने भी Panchayat Season 4 देख लिया है और कोई नई सीरीज वीकेंड पर देखने के लिए खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं.

चाहे आपको 'फुलेरा' में दिखा एक्शन पसंद आया हो, या फिर चुनावों की वजह से बना टेंशन, यहां पर आपको Panchayat Season 4 जैसी ही वेब-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्हें आप बिंज वॉच कर सकते हैं. आइए आपको इन वेब-सीरीज की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

कहां देखें-ZEE5

विनीत कुमार सिंह के लीड रोल वाली ये सीरीज सत्ता की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है. जैसे 'पंचायत' में एक अंडरडॉग की कहानी है, वैसे ही इसमें भी एक ऐसा किरदार है जो भ्रष्ट नेताओं और व्यापारियों के सहारे ताकत की कुर्सी तक पहुंचता है. भले ही वह एक गैंगस्टर हो, लेकिन अब एक राजनेता बन चुका है. 'बनराकस' और 'क्रांति देवी' की वजह से 'रंगबाज़' की कहानी 'पंचायत सीज़न 4' से कहीं ना कहीं मेल खाती है.

कहां देखें-ZEE5

अगर आपको डार्क कॉमेडी पसंद है, तो सुनील ग्रोवर की ‘सनफ्लावर’ को मिस नहीं करना चाहिए. यह सीरीज भले ही किसी गांव में सेट नहीं है, लेकिन इसकी कहानी राजनीति, साजिशों और लालच के आसपास ही घूमती है. फर्क सिर्फ इतना है कि यह सब एक हाई-राइज अपार्टमेंट में होता है.

कहां देखें-ZEE5

अगर गांव की सादगी और जड़ों की तरफ लौटने की इच्छा आपको है, तो 'पैठणी' वो शो है जो आपको देखना चाहिए. यह सीरीज़ 'पैठणी' साड़ी की नाजुक बुनाई पर आधारित है और इसमें मानवीय जटिलताओं को कला के काम से जोड़ा गया है.

कहां देखें-ZEE5

अगर आपको 'पंचायत' के 'बनराकस' के किरदार का ग्राफ पसंद आया, तो 'दूरंग' आपको जरूर पसंद आएगी. इस थ्रिलर सीरीज़ में दृष्टि धामी, गुलशन देवैया और अमित साध नजर आते हैं. इसमें एक उलझे हुए अतीत की कहानी है जो वर्तमान को गहराई से प्रभावित करता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles