Sacred Games में पसंद आया था नवाजुद्दीन-राजश्री का सीन? टक्कर देती हैं ये 5 वेब-सीरीज, JioCinema-MxPlayer पर उपलब्ध

Web Series Like Sacred Games: Sacred Games को लेकर काफी चर्चा रही है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान इसमें लीड रोल में हैं. उनकी यह पॉपुलर वेब सीरीज लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. इसमें एक इंटीमेंट सीन को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 41 साल की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे के इंटीमेट सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था.

इस सीन में राजश्री देशपांडे को पूरी तरह से टॉपलेस दिखाया गया है जहां पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनके साथ संबंध बनाते हैं. इसके अलावा भी कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जिनको लेकर लोगों ने काफी बात की. हालांकि, केवल Sacred Games ही नहीं बल्कि कई ऐसी वेब-सीरीज मौजूद हैं जिनमें बोल्ड सीन की भरमार है. आपको ऐसी ही कुछ वेब-सीरीज के बारे में यहां पर बता रहे हैं.

Maaya: Slave of Her Desires

यह वेब-सीरीज JioCinema पर उपलब्ध है. इसको आपको अकेले ही देखनी चाहिए. वेब-सीरीज के बोल्ड सीन किसी का भी होश उड़ाने के लिए काफी है. इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है. अपनी मेमोरी से जूझ रही सोनिया की मदद जब अभिषेक करता है तो उसे पता चलता है कि उसके साथ रिलेशनशिप में होते हुए भी वह फैंटेसी जिंदगी जी रही होती है जहां पर उसके संबंध कई लोगों के साथ होते हैं. इसके बाद भी वह उसे बचाने की कोशिश करता है.

Fuh se Fantasy

Fuh se Fantasy को भी आप JioCinema पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इस सीरीज में उन लोगों की कहानी दिखाई गई है जो अपनी गहरी और मजेदार इच्छाओं को एक्सप्लोर करने की हिम्मत करते हैं. इससे आप समझ ही गए होंगे कि आपको इस सीरीज को भी अकेले ही देखने की सलाह दी जाती है. अभी इसका सीजन 3 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

Bekaaboo - Season 2

बोल्ड सीन से भरे इस वेब-सीरीज को भी आप JioCinema पर देख सकते हैं. इसमें एक अलग दुनिया से जुड़े रणव और बेला की प्रेम कहानी को दिखा गया है. हालांकि, एक असामान्य मौजूदगी बेला की पहचान को भूलभुलैया में डाले देती है. इससे वे कैसे निपटते हैं, यह जानने के लिए आपको यह वेब-सीरीज देखनी होगी.

Aashram

MxPlayer की सबसे लोकप्रिय वेब-सीरीज में आश्रम का भी नाम शामिल है. इसमें बॉबी देओल का बाबा अवतार लोगों को काफी पसंद आता है. इसमें दिखाया गया है कि पर्दे के पीछे कैसे बलात्कार, हत्या, ड्रग्स, वोट बैंक की राजनीति और जबरन पुरुषों को नामर्द बनाना जैसे घिनौने काम को अंजाम दिया जाता है.

Dev DD

अगर आप मसालेदार ड्रामा वेब-सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो Dev DD आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. इसे आप MxPlayer पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें देविका की कहानी दिखाई गई है जो अपने हिसाब से लाइफ को जीना चाहती है. अपने सच्चे प्यार को पाने के लिए वह कुछ भी कर गुजरने से पीछे नहीं हटती है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles