Digit.in

OTT to Watch: थिएटर में भौकाल काटने के बाद Prime Video पर आई फिल्म, इस एक्शन-थ्रिलर मूवी को देख पकड़ लेंगे माथा!

OTT to Watch: थिएटर में भौकाल काटने के बाद Prime Video पर आई फिल्म, इस एक्शन-थ्रिलर मूवी को देख पकड़ लेंगे माथा!

मलयालम फिल्म का बोलबाला रहा है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ऐसी-ऐसी फिल्में बना रही है जिन्हें देखकर लोगों के मुंह से बस तारीफ ही निकलती है. अब एक और मलयालम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई है. इस फिल्म की कहानी और एक्टिंग आप का दिल जीत लेगी.

हम बात कर रहे हैं मुहम्मद मुस्तफा की मलयालम फिल्म Mura (2024) की. यह फिल्म 8 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म को आप घर बैठे OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इस फिल्म की स्टोरी लाइनअप आपको जरूर पसंद आएगी. आइए इसकी डिटेल्स आपको बताते हैं.

OTT पर रिलीज हुई मुरा अब Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है. सूरज वेंजारामूडू और हृधु हारून अभिनीत इस एक्शन थ्रिलर को इसकी ग्रिपिंग स्टोरीलाइन और जबरदस्त परफॉरमेंस के लिए सराहना मिल चुकी है. इस फिल्म को आप चार लैग्वेंज में देख सकते हैं. इस फिल्म को देख आप निराश नहीं होंगे.

कब और कहां देखें?

Mura (2024) को आप हिंदी समेत चार भाषाओं में Prime Video पर देख सकते हैं. फिल्म को 20 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवा दिया गया है. इस फिल्म को लेकर काफी बात हो चुकी है. आपको बता दें कि इस फिल्म को IMDb पर 8 से ज्यादा रेटिंग मिली है. यानी दर्शकों को लुभाने में यह फिल्म कामयाब रही है.

Mura (2024) की कहानी

यह फिल्म तिरुवनंतपुरम की बैकग्राउंड में सेट एक हाई-स्टेक्स कहानी दिखाता है. इसमें चार दोस्त आनंदू, साजी, मनु और मनाफ का इंट्रोडक्शन करवाया गया है. इन सभी की जिंदगी थम सी गई है. जिससे बचने की कोशिश उन्हें तमिलनाडु में एक रिस्की डकैती की योजना बनाने के लिए मजबूर करती है.

फिल्म में किस तरह वे क्राइम की दुनिया में फंसते चले जाते हैं, इसको लेकर कहानी दिखाई गई है. वे सूरज वेंजारामूडू द्वारा निभाए गए अनी के साथ उलझ जाते हैं, जो रीमा नाम की एक पावरफुल बिजनेसवुमन के लिए काम करता है. जिसका किरदार माला पर्वती ने निभाया है. प्लॉट में ऐसे ट्विस्ट आते हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा.

इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा फीडबैक मिला है. अब Prime Video भी इस फिल्म को प्रोमोट कर रहा है. अगर आप वीकेंड पर कोई बढ़िया फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो आप Mura देखना ना भूलें.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles