साउथ की इन 8 फिल्मों को देखकर बावरी हुई दुनिया.. अभी तक नहीं देखी तो आज ही बना लें प्लान, धांसू हैं IMDb रेटिंग
आज हम आपको साउथ की सबसे धमाकेदार फिल्म्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन साउथ की खासकर तमिल और तेलुगु की फिल्मों को देखकर दुनिया बावरी हो चुकी है.
इनकी IMDb Rating से लेकर कहानी और स्टार कास्ट भी दमदार है.
यह कहना गलत नहीं है कि इस समय इंडियन सिनेमा में साउथ की फिल्मों ने बवाल बचाया हुआ है. Bahubali के अलावा KGF और Salaar के बाद Pushpa के साथ साथ RRR और अन्य कई फिल्मों ने साउथ के सिनेमा को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है. साउथ के सिनेमा की कहानी यूनीक होने के चलते बॉलीवुड में भी इस्तेमाल की जा रही हैं. हालाँकि, सभी साउथ की खासकर तमिल और तेलुगु की फिल्मों के बारे में सभी पूरी तरह नहीं जानते हैं, इसके अलावा इस लिस्ट में मलयालम और कन्नड़ फिल्मों को भी जोड़ दिया जाये तो फेहरिस्त और लम्बी हो जाती है. आज हम आपको साउथ की सबसे दमदार 8 फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं. इन सभी फिल्मों को इस समय आप OTT पर देख सकते हैं. इनकी IMDb Rating भी बेहद बेहतरीन है, इसी से इन सभी फिल्मों की सक्सेस स्टोरी का पता चलता है. हालाँकि, हम आपको उन फिल्मों के बारे में नहीं बताने वाले हैं जिनका जिक्र अभी ऊपर किया जा चुका है, इनके बारे में तो लगभग लगभग सभी जानते हैं. हम आपको कुछ अन्य फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें देखकर पूरी की पूरी दुनिया की बावरी हो चली थी. आइये आपको भी इन 8 फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं.
Asuran
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.4
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फिल्म में आपको जाने माने साउथ के सितारे यानी ‘धनुष’ नजर आने वाले हैं. Asuran को 2019 में रिलीज़ किया गया था. इसफिल्म को आप एक बेहतरीन एक्शन ड्रामा भी कह सकते हैं. इस फिल्म को 2 नेशनल अवार्ड्स भी मिले हैं. धनुष को भी इसी फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेता का अवार्ड मिला था.
Karnan
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.0
अगर आपको Asuran पसंद आये तो आप धनुष की एक अन्य फिल्म Karnan को भी देख सकते हैं. इस फिल्म को 2021 में रिलीज़ किया गया था. यह एक बेहतरीन एक्शन ड्रामा है. इस फिल्म को अगर आपने अभी तक नहीं देखा हैं तो साउथ की यह फिल्म आपको नए ही रोमांच से भर देने वाली है और Dhanush का एक अलग ही रूप आपको दिखाने वाली है.
Pottel
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.0
यह एक तेलुगु फिल्म है. फिल्म की कहानी के साथ साथ इसका निर्देशन Sahit Mothkuri ने किया है. इस कहानी में आप देख सकते है कि शिक्षा किसी के लिए भी कितनी जरुरी हो सकती है. इस फिल्म में यही सब सब दिखाया गया है. इस फिल्म में आपको Yuve Chandra Krishna नजर आने वाले हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर इस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आपको इस फिल्म को भी जरुर देखना चाहिए.
Viswam
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 4.2
यह कहानी एक टैक्सी द्रिवीर की है. कहानी में एक लड़की को आतंकवादियों की और से अगवा कर लिया जाता है, जो एक Assassination की चश्मदीद होती है. इसके बाद, उस लड़की को कैसे आतंकियों के चंगुल से निकाला जाता और इसके लिए Taxi Driver क्या क्या करता है, यह देखना काफी दिलचस्प है. इस कहानी में आपको Gopichand के अलावा Jisshu Sengupta के साथ साथ Sunil आदि भी नजर आते हैं. इस कहानी को भी आपको एक बार जरुर देखना चाहिए.
Thandel
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 6.5
इस कहानी में आप देख पायेंगे कि कैसे एक मछुआरे को अंतरराष्ट्रीय वाटर्स में पाकिस्तानी आर्मी की और से पकड़ लिया जाता है, इसके बाद फिल्म में क्या घटनाएं घटती है, यह तो अपने आप में अभी के लिए एक रहस्य की तरह है. हालाँकि, जैसे ही आप इस फिल्म को देखना शुरू करते हैं तो यह रहस्य धीरे धीरे ख़त्म हो जाने वाला है. इस कहानी में आपको Naga Chaitanya Akkinei नजर आने वाले हैं, इसके अलावा Sai Pallavi भी आपको इसमें दिखेंगी, साथ साथ फिल्म में Shiva Alapati भी नजर आने वाले हैं.
Bhairavam
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 4.5
यह कहानी तीन दोस्तों की है. हालाँकि, एक समय आता है जब यह दोस्ती टूटने के कगार पर आ जाती है. इस कहानी में भी आपको इमोशन से लेकर एक्शन, थ्रिल का बेहतरीन मिश्रण मिलने वाला है. इस कहानी में Sai Srinivas Bellamkonda, Nara Rohith के साथ साथ Aditi Shankar आदि नजर आने वाले हैं. यह कहानी भी आपको जरुर देखनी चाहिए, यह भी साउथ की ऐसी कहानी है जो आपको रोमांच से भर देने वाली है.
Padhupettai
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.4
यह भी एक दमदार साउथ की बेहतरीन क्राइम एक्शन थ्रिलर है. यह एक स्टूडेंट की कहानी है, जो अपनी रोजी रोटी के लिए एक खूंखार गैंगस्टर बन जाता है. इसके बाद आपको इस कहानी में क्या देखने को मिलता है, यह वाकई देखने वाला है. इस कहानी में आपको क्राइम का अलग ही समावेश देखने को मिलेगा. इस फिल्म में धनुष के होने से यह एक अलग ही लेवल की क्राइम एक्शन फिल्म बन जाती है.
Aadukalam
कहाँ देखें: SunNXT
IMDb Rating: 8.1
इस साउथ की फिल्म को भी आप एक बेजोड़ फिल्म के तौर पर देख सकते हैं. इसे 2011 में रिलीज़ किया गया था. इस फिल्म में आपको तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को भी कई अवार्ड्स के साथ साथ नेशनल अवार्ड्स में 6 अवार्ड मिले हैं. इसमें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी शामिल है.