Digit.in

Maharaja की गर्मी को भी शांत कर देंगी ये 5 फिल्में! थ्रिल और सस्पेंस देख ठंडे पड़ जाएंगे आप

Maharaja की गर्मी को भी शांत कर देंगी ये 5 फिल्में! थ्रिल और सस्पेंस देख ठंडे पड़ जाएंगे आप

Maharaja Like Movies: विजय सेतुपति की फिल्म Maharaja को काफी तारीफ मिली. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म की चर्चा सब ओर होने लगी. Netflix पर आने के बाद इस फिल्म को जो प्यार मिला उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. फिल्म की कहानी और क्लाइमैक्स ने लोगों का दिल जीत लिया.

अगर आपको भी Maharaja जैसे सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म पसंद आई है तो उससे मिलती-जुलती फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. इन फिल्मों में भी आपको जबरदस्त सस्पेंस और क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा. इन फिल्मों को IMDb पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली है.

कहां देखें- SonyLIV

Mammootty की Bramayugam एक ब्लैक-एंड-व्हाइट हॉरर थ्रिलर है. यह फिल्म 15 फरवरी 2024 को रिलीज हुई थी. यह थेवन (अर्जुन अशोकन) की कहानी है, जो एक पुराने मकान में शरण लेता है. लेकिन वो मकान जितना दिखता है, उतना सीधा नहीं है. वहां से निकलना नामुमकिन हो जाता है. नौकर (सिद्धार्थ भारथन) कहता है, “इस माने के गेट से अंदर आओ तो यह खुद नदी, मैदान और पहाड़ बन जाता है.” थेवन इसे जगह की विशालता समझता है, लेकिन जल्द ही पता चलता है कि यह चेतावनी है—वहां से बच निकलना मुश्किल है.

कहां देखें- Netflix

Haseen Dillruba क्राइम और पैशन की धमाकेदार कहानी है. तापसी पन्नू इसमें रानी कश्यप बनी हैं जो अपने पति की हत्या की मुख्य संदिग्ध है. फिल्म रानी की गवाही से खुलती है, जिसमें वो अपने पति रिशु (विक्रांत मैसी) और उसके कजन नील त्रिपाठी (हर्षवर्धन राणे) के साथ उलझे रिश्ते की बात करती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस बढ़ता जाता है और आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते.

कहां देखें- ZEE5

निथिलन स्वामीनाथन की पहली फिल्म Kurangu Bommai में एक तस्करी की मूर्ति और आपस में जुड़ी कहानियां हैं. Maharaja की तरह इसमें भी एक चीज (यहां मूर्ति) कहानी का सेंटर है. एक आरा मशीन मालिक अपने दोस्त सुंदरम (भारतीराजा) की मदद से कीमती मूर्ति की तस्करी करता है. फिल्म कई किरदारों की ज़िंदगियों को जोड़ती है, डार्क कॉमेडी और सस्पेंस का मजा देती है और आखिरी ट्विस्ट आपको हैरान कर देगा.

कहां देखें- Amazon Prime Video

Kahaani में विद्या बालन एक प्रेग्नेंट महिला हैं, जो दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में अपने गायब पति को ढूंढ रही हैं. फिल्म की टाइट प्लॉट, चौंकाने वाले ट्विस्ट और मजबूत एक्टिंग इसे खास बनाते हैं. विद्या का अपने पति अर्नब बागची को ढूंढने का सफर रहस्य और धोखे से भरा है. आखिरी रात का क्लाइमेक्स ऐसा है कि आप सोच में पड़ जाएंगे.

कहां देखें- Netflix

Talaash में आमिर खान इंस्पेक्टर शेखावत हैं, जो एक रहस्यमयी कार क्रैश की जांच करते हैं और अपनी पर्सनल परेशानियों से जूझते हैं. साइकोलॉजिकल और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का मिक्स इसे डरावना और इंगेजिंग बनाता है. लोग आज भी पूछते हैं कि क्या यग सच्ची कहानी पर बेस्ड है. रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान भी इसमें हैं, जो इसे और मजेदार बनाते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles