संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar से ज्यादा जबड़ हैं ये 4 मूवी, प्यार-इंतकाम का ऐसा खूंखार रूप देख हिल जाएंगे आप! पहली वाली तो आज भी सुपरहिट

Thukra Ke Mera Pyaar Like Movies: लव-धोखा और फिर इंतकाम..ऐसी कहानी पर बनी वेब-सीरीज और मूवी लोगों को काफी पसंद आती है. इसका ताजा उदहारण है हाल ही में संचिता बसु की वेब-सीरीज Thukra Ke Mera Pyaar. JioHotstar पर आई इस वेब-सीरीज को क्रिटिक्स ने तो नकार दिया लेकिन लोगों ने जमकर प्यार दिया. Thukra Ke Mera Pyaar प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब-सीरीज बन गई है.

OTT पर अभी भी कई ऐसी वेब-सीरीज और मूवी मौजूद हैं जो बिल्कुल Thukra Ke Mera Pyaar की थीम पर बनी हैं. यानी आपको इसमें प्यार-धोखा और बदला का खतरनाक कंबीनेशन देखने को मिलेगा. अगर आप Thukra Ke Mera Pyaar जैसी वेब-सीरीज या मूवी की तलाश कर रहे हैं तो आपको यहां पर मिलती-जुलती शो और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

कहां देखें: ZEE5

इस लिस्ट में Shaadi Mein Zaroor Aana मूवी सबसे ऊपर है. इसकी भी थीम काफी हद तक ठुकरा के मेरा प्यार से मिलती है. लेकिन, इसका क्लाइमैक्स आपका दिल जीत लेगा. पूरी फिल्म एंटरटेनिंग है. अगर आपने अभी तक राजकुमार राव और कृति खरबंदा की यह मूवी नहीं देखी है तो आज ही इसको देखने का प्लान बना लें. IMDb पर इस मूवी को 7.5 रेटिंग मिली है.

कहां देखें: JioHotstar

इस लिस्ट में तड़प का भी नाम आता है. साल 2021 में आई फिल्म में भी आपको प्यार और खूंखार देखने को मिलेगा. इसमें दिखाया गया है कि ईशान को स्थानीय नेता की बेटी से प्यार हो जाता है. लेकिन, घरवाले उनके इस प्यार को एक्सेप्ट नहीं कर पाते हैं. फिर प्यार के लिए वे क्या करते हैं वह देखने लायक है.

कहां देखें: JioHotstar

Shiddat को भी आप JioHotstar पर देख सकते हैं. इसको IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है. इसमें आप देख पाएंगे कि अपने प्यार को लेकर जुनून को लेकर लड़का किस तरह लड़की को कन्विंस करता है. हालांकि, लड़की की पहले से सगाई हो रखी है. लेकिन, लड़के को फिर भी वह प्यार साबित करने के लिए 3 महीने का समय देती है.

Malang

कहां देखें: Netflix

साल 2020 में आई इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है. इस फिल्म को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है. गोवा की रेव पार्टी में अद्वैत और सारा एक-दूसरे से मिलते हैं. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. हालांकि, उनकी लव लाइफ में एक बड़ी ट्विस्ट आ जाती है. जिसको जानने के लिए आपको मूवी देखनी पड़ेगी.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles