Panchayat 5 को लेकर बड़ा अपडेट: जानिए कब आएगा नया सीज़न, क्या होगी कहानी और स्टारकास्ट

By
HIGHLIGHTS

अक्टूबर या नवंबर में आ सकता है पंचायत का सीज़न 5

सीज़न 5 में क्या अभिषेक फुलेरा छोड़ देगा?

क्रांति देवी की सत्ता में क्या होंगे बदलाव?

पंचायत की खासियत है उसमें दिखने वाला सरल और साधारण गांव का वातावरण, जिसे देख कर लोग अपनी निजी ज़िन्दगी का जुड़ाव उससे महसूस करते हैं। पंचायत की यह कहानी (जीतेन्द्र कुमार) अभिषेक त्रिपाठी के इर्दगिर्द घूमती है। बीते 4 सीज़न्स में लोगो ने जितेंद्र का स्ट्रगल, दोस्ती में दरार और लोगों के साथ बदलते रिश्तों को देखा है। इसके बाद होने वाले बदलाव को देखने के लिए फैंस बेसब्र, बेताब बैठे हैं। हालांकि पंचायत सीज़न 5 से जुड़ी कुछ अपडेट्स हमारे सामने आई हैं। आइये इन अपडेट्स के बारे में ज़रा विस्तार से जान लेते हैं।

कब आएगा सीज़न 5?

‘पंचायत’ के अगले सीज़न के लिए फ़ैन्स को शायद ज़्यादा इंतज़ार न करना पड़े। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने हाल ही में ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक इंटरव्यू में शो की प्रोग्रेस के बारे में बात की। मिश्रा के मुताबिक, नए सीज़न की एडिटिंग का काम अभी चल रहा है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि ‘पंचायत’ का सीज़न 5 अक्टूबर या नवंबर के आस-पास आ सकता है।

क्या हुआ था सीज़न 4 में?

चौथा सीज़न फुलेरा में हुए चुनावों पर आधारित था। प्रधान पद की दौड़ में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच घमासान मुकाबला हुआ था। हालांकि चुनाव में क्रांति देवी की जीत हुई। ठीक इस बीच, अभिषेक ने गाँव के सेक्रेटरी के तौर पर अपना काम जारी रखा। साथ ही, वह करियर के बेहतर मौके तलाशने के लिए भी जी जान लगा क्र म्हणत करता रहा। फुलेरा में नौकरी करते हुए अभिषेक ने CAT परीक्षा की कड़ी तैयारी की। सीज़न के आखिर तक, उसने CAT परीक्षा पास भी कर ली।

क्या होगा पंचायत सीज़न 5 में?

पांचवें सीज़न में यह दिखाया जा सकता है कि CAT परीक्षा पास करने के बाद अभिषेक का क्या फैसला रहता है। एक बड़ा सवाल यह होगा कि क्या वह फुलेरा छोड़कर कोई दूसरा करियर चुनेगए नहीं। हालाँकि, गाँव छोड़ना आसान फ़ैसला नहीं होगा। अभिषेक ने फुलेरा में दोस्ती और रिश्ते बनाए हैं। नए सीज़न में रिंकी के साथ उसकी बढ़ती नज़दीकियों पर भी ज़्यादा ध्यान दिया जा सकता है। क्रांति देवी अब प्रधान हैं, और उनके कार्यकाल में गाँव में नए मतभेद और राजनीतिक हालात पैदा हो सकते हैं।

पंचायत सीज़न 5 की स्टारकास्ट

सीरीज़ के पांचवें सीज़न में मुख्य कलाकार फिर से नज़र आ सकते हैं। जितेंद्र कुमार अभिषेक त्रिपाठी के रोल में वापसी करेंगे। नीना गुप्ता और रघुबीर यादव के भी अपने रोल में लौटने की उम्मीद है। सान्विका, फैसल मलिक और चंदन रॉय के भी सीरीज़ में लौटने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: साउथ की इस मूवी में सस्पेंस का गहरा जाल, सिर चकरा देगी 2 घंटे 27 मिनट की कहानी, 8 है IMDb रेटिंग


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By