Panchayat के 'बिनोद' पर भी भारी हैं ये वेब-सीरीज, पूरी फैमली को हंसा-हंसा कर देंगी 'पागल', आखिरी वाली को तो आज ही देख डालें

Web-Series Like Panchayat: Prime Video पर आते ही Panchayat ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अभी तक इसके तीन सीजन आ गए. Panchayat 4 के आने की भी चर्चा हो रही है. Tvf की बनाई इस वेब-सीरीज को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि लोगों को इसके एक-एक कैरेक्टर याद हो गए. ऐसे तो इसमें फोकस फुलेरा गांव के पंचायत सचिव पर किया गया है लेकिन दूसरे कैरेक्टर्स ने भी बखूबी अपना काम किया है.

Panchayat के बिनोद और बनराकस ने भी लोगों को खूब हंसाया. OTT पर दूसरी भी ऐसी सीरीज मौजूद हैं जो आपको हंसा-हंसा कर पूरा एंटरटेनमेंट करेंगी. हम आपको यहां पर पंचायत जैसी ही दूसरी वेब-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. इन वेब-सीरीज को देख आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

Chacha Vidhayak Hain Humare

कॉमेडियन जाकिर खान की इस वेब-सीरीज को अभी तक आपने नहीं देखा है तो आज ही इसको देखने का प्लान बना लीजिए. जाकिर खान इसमें रोनी भैया के कैरेक्टर में आपको दिखेंगे. जो लोकल विधायक को अपना चाचा बताते हैं ताकि समाज में उनको सम्मान मिले. इस सीरीज को आप फ्री में Amazon miniTV पर देख सकते हैं.

Home Shanti (2022)

होम शांति तो हंसा-हंसा कर पेटा फुला देती है. यह कॉमेडी-ड्रामा मिडिल क्लास फैमली के जोशी की कहानी है, जो अपना खुद का घर देहरादून में बनवाना चाहते हैं. लेकिन, घर का काम शुरू होते ही कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं. इस ह्यूमर को हर मिडिल क्लास कनेक्ट कर सकता है. इसको आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं.

Yeh Meri Family

Yeh Meri Family को भी पंचायत बनाने वाले TVF ने तैयार किया है. कहानी 1998 में सेट है. इस वजह से 90s की याद ताजा हो जाती है. आप हर सीन को अपने से कनेक्ट कर पाएंगे. इस सीरीज को भी आप फ्री में देख सकते हैं. इस वेब-सीरीज को आप Amazon miniTV पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

PariWar ऐसी वेब-सीरीज जिसको आपको मिस नहीं करना चाहिए. इसमें कॉमेडी स्टार्स की भरमार हैं और हर एक कैरेक्टर की कॉमिक टाइमिंग आपका दिल जीतने के लिए काफी है. इस वेब-सीरीज को Disney+ Hotstar पर आप देख सकते हैं. आप इस सीरीज के साथ पूरे टाइम इंगेज रहेंगे.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles