'जपनाम' की कर लो तैयारी, MXPlayer पर Aashram 4 से पहले आ रही Aashram 3.5? इन फिल्मों को देखकर बेहद करीब से जान लो कैसा है Nirala Baba का स्वभाव!
Aashram 3 Part 2 Teaser Out: Aashram 3 के पार्ट 2 का टीजर जारी कर दिया गया है।
इस टीजर में आप बाबा Nirala aka Bobby Deol के एक नए ही अवतार को देख सकते हैं।
हालांकि, इस नए अपडेट के साथ साथ आपको Bobby Deol की ये वाली फिल्में भी देख लेनी चाहिए।

इन समय इंटरनेट पर एक बार फिर से Aashram 3 का भौकाल मचा हुआ है। असल में Aashram 3 Part 2 के Teaser को जारी कर दिया गया है। असल में, जिस घड़ी का इंतज़ार Baba Nirala के भक्त कर रहे थे, अब आ चुकी है। काफी समय से यह कयास चल रहे थे कि Aashram 4 Release होने वाली है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट और खबरें ऐसा कह रही थी कि Aashram 3.5 को Release किया जा सकता है। कहीं से भी Aashram के अगले सीजन को लेकर कोई सटीक और सही जानकारी नहीं मिल रही थी। हालांकि, आज कुछ नया हुआ है और Amazon MX Player की ओर से Aashram 3 Part 2 के एक आधिकारिक टीजर को रिलीज कर दिया गया है। इसे आप YouTube पर देख सकते हैं।
Aashram Season 3 Part 2 का टीजर देखकर बाग बाग हो जाएंगे
इस टीजर को देखकर यह पता चलता है कि इस सीरीज में पम्मी को लेकर आपको काफी कुछ देखने को मिलने वाला है, इसके अलावा बाबा निराला का भी एक नया ही अलग रूप आपको देखने को मिलेगा। इसके साथ साथ आप Bhopa Swami को भी एक अलग ही रूप में देख सकते हैं। अब Aashram 3 Part 2 के सभी एपिसोड में क्या होने वाला है, इसकि जानकारी तो सही प्रकार से सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि Aashram 3 Part 2 का Trailer जल्द ही आ सकता है और इसके बाद जल्द भी Baba Nirala के नए रूप को भी आप Amazon MX Player पर देख सकते हैं।
Aashram Season 3 Part 2 के आने तक Bobby Deol की ये वाली सीरीज और फिल्म देख लें
अभी जब तक आप Aashram 3 Part 2 के द्वार खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं, आपको Aashram के अन्य सीजन देख डालने चाहिए, ताकि आप पूरी कहानी को सही प्रकार से समझ सकें, इसका मतलब है कि Aashram Season 1, Aashram Season 2 और Aashram Season 3 के पहले पार्ट को देख लेना चाहिए। इसके अलावा आपको Bobby Deol की कुछ अन्य फिल्मों को भी देख लेना चाहिए।
बॉबी देओल के करियर की शुरुआती रोमांटिक फिल्मों में से एक, बरसात प्यार और इमोशंस से भरपूर कहानी पेश करती है। इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना उनके अपोजिट नजर आती हैं, और दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। अगर आपको क्लासिक रोमांटिक फिल्मों का शौक है, तो इसे जरूर देखें।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
Gupt (1997)
अगर आपको थ्रिलर और सस्पेंस पसंद है, तो गुप्त आपके लिए परफेक्ट फिल्म है। इस फिल्म में बॉबी देओल पर एक ऐसा जुर्म थोपा जाता है, जो उन्होंने किया ही नहीं। इसकी कहानी और जबरदस्त क्लाइमेक्स आपको चौंका देगा। यह फिल्म अपने समय की सबसे शानदार मिस्ट्री-थ्रिलर्स में से एक मानी जाती है।
कहाँ देखें: ZEE5
Soldier (1998)
बॉबी देओल की सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक, सोल्जर ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म में उन्होंने एक मजबूत और रहस्यमयी किरदार निभाया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। प्रीति जिंटा के साथ उनकी केमिस्ट्री भी इस फिल्म का खास आकर्षण है।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
बॉबी देओल और सनी देओल स्टारर यह फिल्म प्यार और भाईचारे की एक खूबसूरत कहानी है। इसमें बॉबी रोमांटिक किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। अगर आपको फैमिली ड्रामा और इमोशनल स्टोरी पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
अगर आप क्राइम-थ्रिलर और इंटेंस एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो बिछू आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस फिल्म में बॉबी देओल एक डार्क और इंटेंस अवतार में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी और उनके अभिनय ने इसे खास बना दिया है।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म बॉबी देओल के करियर की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में बॉबी ने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो एक रहस्यमयी साजिश में फंस जाता है। ट्विस्ट और टर्न से भरी इस फिल्म को देखना एक शानदार अनुभव होगा।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
हमराज़ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जो प्यार, धोखे और साजिशों से भरी हुई है। बॉबी देओल इस फिल्म में एक दिलचस्प किरदार में नजर आते हैं, जो आपको अंत तक बांधे रखेगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी को बयां करती है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग जारी रखता है। बॉबी देओल ने इसमें एक पुलिस ट्रेनर की भूमिका निभाई है, जो अपने कैडेट्स को सिस्टम सुधारने के लिए तैयार करता है। फिल्म आपको बॉबी देओल के एक नए अवतार से रूबरू कराएगी। अगर आप क्राइम और ड्रामा से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो इसे मिस न करें।
कहाँ देखें: Netflix
इस थ्रिलर ड्रामा में एक ऐसे कपल की कहानी है, जो समाज की परंपराओं से बगावत कर अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता है। लेकिन उनकी राह में एक बेरहम कॉन्ट्रैक्ट किलर आ जाता है, इस किरदार को बॉबी देओल ने बखूबी निभाया है। फिल्म का हर मोड़ रोमांच से भरपूर है और बॉबी देओल की परफॉर्मेंस आपको दंग कर देगी। सस्पेंस-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है।
कहाँ देखें: ZEE5
यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है, जो एक पिता और बेटे के जटिल रिश्ते को बारीकी से पेश करती है। बॉबी देओल ने इस फिल्म में खतरनाक विलेन अब्रार का किरदार निभाया है। हालांकि उनका रोल छोटा है, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अगर आप हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल ड्रामा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट रहेगी।
कहाँ देखें: Netflix
यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल एक ताकतवर और नकारात्मक किरदार में नजर आते हैं। फिल्म में सूर्या मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और यह एक योद्धा की वीरता, संघर्ष और बलिदान की कहानी को दर्शाती है। बॉबी देओल का विलेन अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अगर आप ऐतिहासिक ड्रामा और जबरदस्त एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile