OTT This Week: Aashram 3 Part 2 से लेकर Dabba Cartel तक, फरवरी के आखिरी हफ्ते ओटीटी पर कटेगा बवाल, ये सीरीज होंगी रिलीज

OTT This Week: मार्च 2025 आने वाला है. लेकिन, फरवरी का आखिरी हफ्ता भी एंटरटनेमेंट प्रेमियों के लिए काफी शानदार रहने वाला है. इस हफ्ते (24 फरवरी - 2 मार्च) Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 जैसे पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और सीरीज की ताजा लाइनअप आने वाली है.

इसमें Aashram Season 3 Part 2 से लेकर Dabba Cartel तक शामिल हैं. आप अभी से वीकेंड पर इन वेब-सीरीज और मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं. यानी यह हफ्ता मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है. बिना किसी देरी के आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली टॉप-6 वेब-सीरीज की डिटेल्स बताते हैं.

कहां देखें: Amazon MX Player

Aashram Season 3 Part 2 का इंतजार फैन्स को बेसब्री से था. अब फाइनली आप इस वेब-सीरीज को Amazon MX Player पर देख सकते हैं. इस सीरीज के साथ बॉबी देओल एक बार फिर Baba Nirala के रोल में लौट रहे हैं. यह क्राइम ड्रामा पावर, करप्शन और डिसेप्शन की गहरी दुनिया में ले जाता है.

कहां देखें: JioHotstar

Suits LA को 24 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. यह पॉपुलर Suits फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त है. Suits LA में आपको Ted Black की कहानी दिखाई जाएगी. एक पूर्व फेडरल प्रॉसिक्यूटर, जो Los Angeles में हाई-प्रोफाइल अटॉर्नी बनकर अपनी पहचान बनाता है. ये लीगल ड्रामा कोर्टरूम बैटल्स और हाई-स्टेक्स मूव्स से भरपूर है.

कहां देखें: Prime Video

अगल आपको Suzhal का पहला सीजन पसंद आया तो आप इसके नए सीजन के लिए तैयार हो जाइए. 28 फरवरी को इस सीरीज को रिलीज किया जाएगा. इसमें तमिलनाडु के एक गांव की कहानी दिखाई गई है. जहां एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए इन्वेस्टिगेटर Sakkarai एक्टिविस्ट Chellappa जाते हैं. लेकिन इस दौरान उन्हें कई डार्क सीक्रेट्स और साजिश की जानकारी मिलती है.

कहां देखें: Netflix

Dabba Cartel को आप महीने के आखिरी दिन यानी 28 फरवरी को Netflix पर देख सकते हैं. इस वेब-सीरीज में पांच मिडिल-क्लास महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जो डब्बा बिजनेस चलाती हैं. लेकिन जब वो हाई-स्टेक्स ड्रग सिंडिकेट में फंस जाती हैं, तो उनकी जिंदगी खतरनाक मोड़ लेती है. यह सीरीज उनकी सीक्रेट डबल लाइफ और फैमिली को बचाने की जद्दोजहद दिखाती है.

कहां देखें: ZEE5

अगर आपको लंबे समय से किसी एक्शन पैक्ड थ्रिलर का इंतजार था वह अब खत्म. 1 मार्च को आने वाली Sankranthiki Vasthunam में पूर्व कॉप Y.D. Raju की कहानी है, जो हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस में वापस खींचा जाता है. जब उसकी वाइफ जांच में साथ चलने की जिद करती है, तो पर्सनल और प्रोफेशनल टकराव बढ़ जाते हैं.

कहां देखें: JioHotstar

Love Under Construction एक दिल को छूने वाला रोमांटिक ड्रामा वेब-सीरीज है. इसमें विनोद की कहानी दिखाई गई है. वह ड्रीम होम बनाना चाहता है। लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल मुश्किलों के पहाड़ से उसकी जर्नी इमोशनल रोलरकोस्टर बन जाती है. इस वेब-सीरीज को आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles