OTT This Week: Khakee-2 से Sky Force तक..इस हफ्ते ओटीटी पर मनोरंजन की बौछार, अभी बना लें प्लान

OTT This Week: अगर आप इस हफ्ते कुछ नया और मजेदार देखना चाहते हैं तो 17 से 23 मार्च 2025 तक OTT प्लेटफॉर्म्स पर शानदार फिल्मों और सीरीज की लाइनअप तैयार है. थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा—हर जॉनर में कुछ न कुछ है, जो आपको स्क्रीन से बांधे रखेगा. यानी Netflix से लेकर Prime Video तक पर भरपूर मनोरंजन मिलेगा.

कहां देखें: Netflix

अगर आपको दमदार थ्रिलर पसंद हैं तो ‘Khakee: The Bengal Chapter’ आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए. Neeraj Pandey की ‘Khakee: The Bihar Chapter’ का सीक्वल यह सीरीज 2000 के शुरुआती बंगाल की कहानी लेकर आ रही है. IPS ऑफिसर अर्जुन मैत्रा (Jeet) कोलकाता के खूंखार डॉन बाघा और उसके गुंडों से भिड़ेगा.

कहां देखें: Amazon MX Player

डकैती और क्राइम की कहानियां पसंद हैं तो ‘Loot Kaand’ आपके लिए है. यह थ्रिलर वेब सीरीज ग्रामीण भारत में दो भाई-बहन की कहानी है, जो एक छोटी बैंक डकैती की प्लानिंग करते हैं. लेकिन उनका प्लान तब पलट जाता है, जब ये पुराने हथियार घोटाले से जुड़ जाता है.

कहां देखें: Prime Video

Akshay Kumar, Veer Pahariya, Sara Ali Khan और Nimrat Kaur की एरियल एक्शन फिल्म ‘Sky Force’ इस हफ्ते OTT पर दस्तक देगी. 1965 के भारत-पाक युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित, ये कहानी विंग कमांडर अहूजा की है, जो एक हमले का जवाब देते हैं. लेकिन स्क्वाड्रन लीडर विजया एक दुश्मन जेट से लड़ते हुए गायब हो जाते हैं.

‘Revelations’

कहां देखें: Netflix

कोरियन थ्रिलर का शौक है? ‘Revelations’ आपके लिए है. Yeon Sang-ho (‘Train to Busan’ फेम) की ये फिल्म एक पादरी और डिटेक्टिव की कहानी है. पादरी अपने गायब बेटे के गुनहगार को सजा देने की ठानता है, तो डिटेक्टिव अपनी मरी बहन के सपनों से परेशान है. Ryu Jun-yeol और Shin Hyun-been स्टारर ये फिल्म, न्याय और अपराधबोध की गहरी पड़ताल करती है.

कहां देखें: JioHotstar

‘Kanneda’ में देखिए Nirmal Chahal (Parmish Verma) की कहानी, जो 1984 के सिख विरोधी दंगों से बचकर कनाडा पहुंचता है. वहां अपनी म्यूजिक से नस्लवाद से लड़ता है, लेकिन गैंग्स की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है. 21 मार्च से आप इस सीरीज को देख सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles