OTT Releases This Week: पूरे हफ्ते जमकर कटेगा गदर, ओटीटी पर आ रहीं ‘Ikka’ से लेकर ‘Peddi’ तक ये नई फिल्में

By

जुलाई का दूसरा हफ्ता OTT दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस दौरान कोर्टरूम ड्रामा, स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में, क्राइम थ्रिलर, फैमिली एंटरटेनर और रोमांटिक कॉमेडी जैसी कई नई रिलीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं। सनी देओल की पहली OTT फिल्म Ikka से लेकर राम चरण की Peddi और कई अन्य फिल्मों तक, इस हफ्ते दर्शकों के पास देखने के लिए कई नए ऑप्शंस होंगे। आइए जानते हैं 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ऑनलाइन रिलीज हो रही हैं।

Ikka

सनी देओल अपनी पहली OTT फिल्म Ikka के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख रहे हैं। यह एक हिंदी कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसमें करीब तीस साल बाद उनकी जोड़ी अक्षय खन्ना के साथ देखने को मिलेगी। फिल्म में सनी देओल अर्जुन मेहरा नाम के ऐसे वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जो अदालत में जीत से ज्यादा न्याय को महत्व देता है। कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब उसे उसी व्यक्ति का बचाव करना पड़ता है, जिस पर उसने कभी हाई-प्रोफाइल हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा चलाया था। इसके बाद कानूनी लड़ाई धीरे-धीरे व्यक्तिगत संघर्ष में बदल जाती है। फिल्म 10 जुलाई को Netflix पर दस्तक देगी।

Pati Patni Aur Woh Do

आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी Pati Patni Aur Woh Do भी 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने पुष्टि की है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के ठीक आठ हफ्ते बाद OTT पर आ रही है। ऐसे दर्शक जिन्होंने इसे थिएटर में नहीं देखा, अब इसे घर बैठे देख सकेंगे।

Peddi

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर Peddi नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। यह पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा शुरुआत में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम होगी, जबकि हिंदी वर्जन बाद में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के एक ऐसे दिहाड़ी मजदूर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास क्रिकेट का बहुत बड़ा हुनर है। वह अपने गांव की पहचान, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। स्पोर्ट्स और सामाजिक मुद्दों को जोड़ती यह फिल्म एक भावनात्मक अंडरडॉग कहानी पेश करती है। यह फिल्म 9 जुलाई यानी आज से स्ट्रीम होगी।

Balti

मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा Balti भी थिएटर रिलीज के बाद अब SonyLIV पर उपलब्ध होगी। फिल्म में शेन निगम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कहानी केरल और तमिलनाडु की सीमा पर बसे वेलमपालयम शहर की है। यहां रहने वाला उधयन, जिसे सभी बाल्टी के नाम से जानते हैं, कबड्डी का प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। वह अपनी मां और दोस्तों के साथ सामान्य जीवन जी रहा होता है, लेकिन एक स्थानीय अपराधी की टीम को टूर्नामेंट में हराने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वह एक खतरनाक संघर्ष में फंस जाता है। यह फिल्म 10 जुलाई से ऑनलाइन देख सकेंगे।

Parimala & Co

तमिल ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर Parimala & Co इस हफ्ते ZEE5 पर रिलीज होगी। इसमें जयराम और उर्वशी की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई देगी। फिल्म की कहानी परिमाला नाम के एक पारिवारिक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब मोहल्ले का एक विवादित व्यक्ति मरा हुआ पाया जाता है। दोनों के बीच सार्वजनिक विवाद सभी ने देखा था, इसलिए पुलिस की जांच सीधे उसके परिवार तक पहुंच जाती है। इसे दर्शक 10 जुलाई से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

Sing Geetham

निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव की म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म Sing Geetham 8 जुलाई को ओटीटी पर आ चुकी है। नाग अश्विन के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे गांव की कहानी दिखाती है, जहां एक रहस्यमयी श्राप के कारण लोग सामान्य बातचीत करने के बजाय गानों के जरिए अपनी बात कहते हैं। फिल्म तेलुगु भाषा के साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम डब वर्जन में भी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: धम्म करके गिरी Motorola के महंगे वाले फोन की कीमत, ऑफर देख खरीदने टूट पड़े लोग

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By