OTT This Week: प्यार से लेकर मारधाड़ तक, इस हफ्ते Prime Video से Hotstar पर गदर, सबसे ज्यादा एक्शन वाली फिल्म भी हो रही रिलीज

OTT This Week: Valentines Day यानी प्यार के दिन के साथ वीकेंड की शुरूआत होने वाली है. लेकिन, आप चाहे अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मना रहे हो या किसी अकेले बैठे हो मनोरंजन नहीं रूकना चाहिए. इस हफ्ते OTT पर कई मूवी और वेब-सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इन वेब-सीरीज और मूवी के साथ आप अपने वीक को और भी जबरदस्त बना सकते हैं.

यहां पर आपको 10-16 फरवरी के बीच OTT पर रिलीज होने वाली टॉप फिल्में और वेब-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. इन वेब-सीरीज के साथ आप अपने वीक को और भी धमाकेदार बना सकते हैं. इस हफ्ते एक्शन और मारधाड़ वाली फिल्म Marco भी रिलीज होने वाली है. आइए तो बिना किसी देरी के पूरी लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं.

कहां देखें: Disney+ Hotstar

Bobby Aur Rishi Ki Love Story कॉमेडी और ड्रामा का यूनिक मिक्स्चर है. कश्मीर की खूबसूरत पहाड़ियों में सेट प्रेम कहानी को जेन-ज़ी ट्विस्ट दिया गया है. फिल्म का लीड हीरो फ्रांस में एमबीए की पढ़ाई कर रहा होता है. उसकी मुलाकात कौशल्या प्रजापति नाम की एक लड़की से होती है जो फ्रांस में संस्कृति एनालॉजी की पढ़ाई कर रही होती है. दोनों एक-दूसरे को प्यार धोखा के बाद फिर प्यार करने का मौका देते हैं.

कहां देखें: SonyLIV

'मार्को' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. इसके एक्शन की चर्चा लगातार होती आई है. इस वजह से इस पर ज्यादा बात करके आपका मजा हम नहीं खराब करना चाहेंगे. आप इस मूवी को 14 फरवरी से SonyLIV पर देख सकते हैं.

कहां देखें: Netflix

'धूम धाम' में यामी गौतम और प्रतीक गांधी एक नवविवाहित जोड़े की कहानी है. जिनकी सुहागरात एक अनएक्सपेक्टेड ढंग पर खत्म होती है. गलत पहचान की वजह से इस नवविवाहित जोड़े को अपनी सुहागरात पर भागने और रहस्यमय चार्ली की तलाश करने के लिए मजबूर करता है. इस हफ्ते इस मूवी को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड करना ना भूलें.

कहां देखें: Prime Video

My Fault: London एक ब्रिटिश रोमांटिक मूवी है जिसमें आशा बैंक्स और मैथ्यू ब्रूम मुख्य भूमिका में हैं. मूवी 18 वर्षीय नोआ के बारे में है जो अपनी मां के साथ अमेरिका से लंदन चली जाती है. जिसे अमीर ब्रिटिश व्यवसायी विलियम से प्यार हो जाता है. नोआ विलियम के बेटे, बैड बॉय निक से मिलती है, और जल्द ही पता चलता है कि उनके बीच एक आकर्षण है. नए जीवन में कैसे अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता है वह आपको जरूर देखना चाहिए.

Melo Movie

कहां देखें: Netflix

यह रोमांटिक कोरियाई ड्रामा फिल्म-प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमता है. जिसे एक एस्पायरिंग डायरेक्टर से प्यार हो जाता है. हालांकि, यह एक ऐसा रोमांस होता है जो बहुत जल्द ही खत्म हो जाता है. लेकिन, जब उनके रास्ते फिर से मिलते हैं, तो क्या प्यार वापस आ सकता है? यह आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles