OTT पर इस बार एक्शन, देशभक्ति और कॉमेडी फिल्में और वेब-सीरीज, अभी से कर लें देखने की प्लानिंग

OTT This Week: OTT दर्शकों के लिए इस हफ्ते का शुक्रवार (25 जुलाई 2025) जबरदस्त होने वाला है क्योंकि Netflix, JioHotstar, SonyLIV और Prime Video जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सात नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्में देशभक्ति, मर्डर मिस्ट्री, कॉमेडी और रोमांस जैसे हर फ्लेवर को कवर करती हैं.
आइए बिना किसी देरी के आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाले सभी टाइटल्स की डिटेल बताते हैं.
कहां देखें- JioHotstar
Prithviraj Sukumaran, Kajol और Ibrahim Ali Khan स्टारर 'Sarzameen' एक एक्शन-पैक्ड देशभक्ति फिल्म है जिसमें कश्मीर में आतंकवाद से जूझते एक फौजी की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मेजर विजय मेनन (Prithviraj) अपने बेटे हरमन की आतंक से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी देशभक्ति और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच फंस जाता है.
कहां देखें- Netflix
Vaani Kapoor की यह थ्रिलर सीरीज एक रहस्यमयी कस्बे ‘चरंदासपुर’ में हो रही क्रूर हत्याओं की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है. दो डिटेक्टिव्स – रेआ थॉमस और विक्रम सिंह, इन हत्याओं के पीछे के साजिश का खुलासा करते हैं. साथ में Vaibhav Raj Gupta, Surveen Chawla और Shriya Pilgaonkar भी नजर आएंगे.
Trigger
कहां देखें- Netflix
Kim Nam Gil स्टारर यह कोरियन एक्शन ड्रामा एक ईमानदार पुलिस अधिकारी और एक हथियारों के सौदागर के बीच की जंग को दर्शाता है. कहानी South Korea में सेट है, जहां अवैध हथियारों की बाढ़ आ जाती है, और दोनों को अपने मतभेद भुलाकर मिलकर काम करना पड़ता है.
Happy Gilmore 2
कहां देखें- Netflix
Adam Sandler एक बार फिर लौट रहे हैं अपने आइकॉनिक किरदार Happy Gilmore के साथ. 1996 की सुपरहिट फिल्म का यह सीक्वल दिखाता है कि कैसे Happy अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए रिटायरमेंट से वापस लौटता है.
कहां देखें- Amazon Prime Video
Vineet Kumar Singh, Rajshri Deshpande, Taaruk Raina और Sheeba Chaddha स्टारर यह फिल्म एक धोखे और आत्मखोज की कहानी है. जब एक ईमानदार पति को अपनी पत्नी के धोखे का पता चलता है, तो वह खुद को एक अनजान और जटिल दुनिया में पाता है.
Saunkan Saunkanay 2
कहां देखें- ZEE5
यह फिल्म 2022 की ‘Saunkan Saunkne’ का सीक्वल है. Ammy Virk, Sargun Mehta और Nimrat Khaira की यह पंजाबी कॉमेडी एक ऐसे पति की कहानी है जिसकी दो पत्नियां हैं. हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब उसकी सास एक तीसरी पत्नी के लिए इटली से लड़की ले आती है.
The Winning Try
कहां देखें- Netflix
Yoon Kye Sang, Lim Se Mi और Kim Yo Han द्वारा अभिनीत यह कोरियन ड्रामा एक ऐसे पूर्व रग्बी स्टार की कहानी है, जो एक विफल हाई स्कूल टीम को कोचिंग देता है और उन्हें चैंपियन बनाता है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile