Digit.in

Netflix पर मौजूद हैं ये 3 बोल्ड वेब-सीरीज, परिवार के साथ देखने की न करें भूल, दूसरी वाली तो सबसे लेटेस्ट और खतरनाक

Netflix पर मौजूद हैं ये 3 बोल्ड वेब-सीरीज, परिवार के साथ देखने की न करें भूल, दूसरी वाली तो सबसे लेटेस्ट और खतरनाक

OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर हजारों वेब सीरीज मौजूद हैं, जिनमें से कुछ सीरीज ऐसी होती हैं जिन्हें आप अकेले में ही देखना पसंद करेंगे. इसकी वजह है उन सीरीज की कहानी, कुछ बोल्ड सीन और डायलॉग्स जो फैमिली के सामने चलाना मुश्किल होता है. अब जैसे ही वीकेंड आता है, लोग अक्सर सोचते हैं कि कुछ नया और हटके देखा जाए.

लेकिन इस चक्कर में कई बार ऐसी सीरीज प्ले हो जाती है जो आपको सबके सामने असहज कर सकती है. इसलिए यहां हम आपको 3 ऐसी चर्चित वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं, लेकिन इन्हें आप अकेले में ही देखें तो बेहतर होगा. फैमली के साथ देखने पर ये सीरीज अनकंफर्टेबल फील करवा सकती हैं.

स्ट्रीमिंग: Netflix

लस्ट स्टोरीज को 4 अलग-अलग डायरेक्टर्स ने बनाया है और हर कहानी अलग है. यह सीरीज खासतौर पर महिलाओं की सेक्शुअल डिजायर, रिश्तों में फिजिकल जरूरतों और समाज की सोच पर सवाल उठाती है. कियारा आडवाणी का वाइब्रेटर वाला सीन इस सीरीज का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया था, जो इंटरनेट पर वायरल भी हुआ था. यह सीन इतना बोल्ड है कि अगर आपने गलती से इसे फैमिली के साथ देखना शुरू कर दिया, तो रिमोट हाथ में आने से पहले ही माहौल अजीब हो जाएगा.

स्ट्रीमिंग: Netflix

अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई एजुकेशनल ड्रामा होगा या CA बनने की मोटिवेशनल स्टोरी होगी, तो ऐसा कुछ भी नहीं है. ये सीरीज साफतौर पर अडल्ट ऑडियंस के लिए बनाई गई है. यह एक डार्क कॉमेडी क्राइम ड्रामा है, जिसमें एक साधारण व्यक्ति त्रिभुवन मिश्रा को दिखाया गया है, जो CA की पढ़ाई करता है लेकिन बाद में अपने जीवन में फंसता चला जाता है.

इस सीरीज में हिंसा और सेक्स का मिला-जुला तड़का है. सीरीज में कई सीन्स ऐसे हैं जो आपको फैमिली के सामने काफी असहज कर सकते हैं. गालियों की भरमार, सेक्स वर्कर वाला ट्रैक और बीच-बीच में आने वाले इंटीमेट सीन, इस सीरीज को हम साफतौर पर 18+ कैटेगरी में डालते हैं.

Tooth Pari: When Love Bites

स्ट्रीमिंग: Netflix

Tooth Pari एक रॉम-कॉम फैंटेसी है जिसमें वैम्पायर और इंसान के बीच की लव स्टोरी दिखाई गई है. सीरीज का सेटअप कोलकाता में है और एक नॉर्मल लड़का जब वैम्पायर लड़की से मिलता है तो कहानी रोमांचक और थोड़ा बोल्ड मोड़ लेती है.इसमें कई सीन्स ऐसे हैं जो ग्राफिक और वॉयलेंट हैं. वैम्पायर का खून चूसने वाला एंगल, और उसके साथ आने वाले इंटीमेट मोमेंट्स, इस सीरीज को बच्चों और फैमिली के साथ देखने लायक नहीं बनाते हैं.

शो में भाषा भी कहीं-कहीं काफी बोल्ड हो जाती है. Tooth Pari की सिनेमैटोग्राफी और कॉन्सेप्ट भले ही हटकर हो, लेकिन ये सीरीज भी उन्हीं में से है जिन्हें आप अकेले या फिर खास दोस्तों के साथ ही देखना चाहेंगे.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles