Maharaja जैसी खतरनाक है ये 5 मूवी, फाड़ देंगी दिमाग की नसें, टर्न और ट्विस्ट देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

"Maharaja" फिल्म ने तो लोगों को अपना फैन बना दिया. इस फिल्म के आते ही लोग इसको लेकर लगातार बात करने लगे. फिल्म की कहानी और एक्टिंग ने लोगों को दिवाना बना दिया. इस फिल्म ने उन लोगों को भी साउथ की फिल्मों का फैन बना दिया जो साउथ इंडियन फिल्में नहीं देखते थे. अगर आप Maharaja जैसी फिल्म देखना चाहते हैं जो आपके दिमाग को पूरी तरह से घूमा दें तो आपको यहां पर पूरी लिस्ट बता रहे हैं.
इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों की क्लाइमेक्स और कहानी आपके दिमाग को 360 डिग्री घूमा देगी. फिल्म को समझने के लिए आपको हर सीन को ध्यान से देखना होगा. आइए आपको ज्यादा इंतजार कराये बिना इन मूवी के बारे में बताते हैं जिन्हें आप इस वीकेंड देख सकते हैं.
Talaash
यह माइंड थ्रिलर फिल्म आपको पूरे टाइम अपनी सीट से चिपकाकर रखेगी. आमिर खान की यह फिल्म कसी हुई स्क्रिप्ट और बेहतरीन एक्टिंग से आपको एक पल के लिए भी पलक नहीं झपकाने देगी. फिल्म की कहानी में इंस्पेक्टर शेखावत (आमिर) की है जो दो सच्चाईयों का पीछा करता है. इस दौरान लगातार ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं जिन्हें दर्शक गेस भी नहीं कर पाते हैं.
Kurangu Bommai
इस फिल्म की कहानी एक ईमानदार ड्राइवर की है. वह एक बैग मालिक को खोजने की कोशिश करता है. उसे लगता है बैग में शादी के पैसे हैं लेकिन वास्तव में उसमें एक चोरी की मूर्ति को ले जाने के लिए उसके पिता के पैसे हैं. इस स्क्रिप्ट को इतने शानदार तरीके से लिखी गई है कि आप लगातार सीन को जोड़ते रहते हैं.
Oldboy
इसमें एक व्यक्ति को 15 साल के लिए किडनैप करके बंद कर दिया जाता है. यह कुछ भी साफ नहीं है कि उसे किडनैप क्यों किया गया है. आखिरकार जब वह बाहर आता है तो वह बदला लेने के मिशन पर जाता है. लेकिन, उससे भी बड़ा बदला लेने का खेल चल रहा होता है.
Bramayugam
Bramayugam एक माइंड थ्रिलर ब्लैक एंड व्हाइट मलयालम थ्रिलर है. फिल्म टाइम लूप में फंसने और हॉरर घर का मिस्क्चर है. यह फिल्म काफी हद तक "Tumbbad" जैसी है. पूरी फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमैटोग्राफी के साथ फिल्माई गई है. इस फिल्म में सबकुछ है- लोकगीत, माइंड गेम और हॉरर. यानी एक यूनिक सिनेमा एक्सपीरियंस आपको इस फिल्म में मिलेगा.
Iratta
फिल्म की कहानी वागामोन पुलिस स्टेशन में एक पुलिस की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है. उसका जुड़वां भाई जो एक पुलिस है, वह मामले की जांच कर रहा है. Joju George ने फिल्म में दोहरी भूमिका में बेहतरीन काम किया है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile