Mirzapur Season 4 की रिलीज टाइमलाइन लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कहानी तक, जानें सब कुछ

मिर्जापुर के फैंस के लिए एक बार फिर बड़ी खबर आई है. Prime Video की सबसे चर्चित क्राइम ड्रामा सीरीज मिर्जापुर का सीजन 4 अब ऑफिशियली कन्फर्म हो गया है. Excel Media & Entertainment और Prime Video ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Mirzapur Season 4 पर काम चल रहा है. सीजन 3 की शानदार सफलता के बाद, अब कालीन भैया और गुड्डू पंडित की टक्कर एक नए अध्याय के साथ लौटेगी.

कब और कहां देख पाएंगे मिर्जापुर सीजन 4?

रिपोर्ट्स के अनुसार मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज डेट 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में तय की जा सकती है. मिर्जापुर सीजन 3 को Prime Video पर 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया था. इस साल की शुरुआत में Prime Video ने Instagram पर एक बोनस एपिसोड भी शेयर किया था, जिसने दर्शकों के बीच सीजन 4 की उम्मीदें और बढ़ा दीं.

इस एपिसोड में मुन्‍ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) केवल नैरेटर के रूप में नजर आए, जो सीजन 3 के कुछ डिलीटेड सीन पर कमेंट कर रहे थे. इससे ये तो साफ है कि मुन्‍ना भैया की वापसी को लेकर अभी सस्पेंस बना रहेगा.

सीजन 4 में क्या होगा खास?

सीजन 3 के बाद कई सवाल अधूरे रह गए थे. सबसे बड़ा सवाल ये कि अब मिर्जापुर की गद्दी किसके हाथ में होगी? गुड्डू पंडित (अली फज़ल) अब गद्दी पर जरूर बैठ चुके हैं, लेकिन क्या वो उसे बरकरार रख पाएंगे? दूसरी ओर, कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) अब भी मैदान में हैं और उनका बदला अब और भी खतरनाक होने वाला है.

गद्दी की जंग और भी ज्यादा खून-खराबा लेकर आएगी, खासतौर पर जब शरद शुक्ला अब कहानी से बाहर हो चुके हैं. लेकिन क्या वाकई वो मरे हैं या कुछ और चल रहा है पर्दे के पीछे? यह सवाल अभी बना हुआ है.

नए दुश्मनों की एंट्री होगी?

अब जब पुराने दुश्मन या तो मर चुके हैं या छिपे हुए हैं, तो मिर्जापुर में नई साजिशें और नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. राजनीति, खून, बदला और सत्ता की लालच मिर्जापुर 4 एक बार फिर वही सबकुछ लौटाएगा जो फैंस ने पहले देखा और चाहा.

आपको बता दें कि मिर्जापुर सीजन 4 को एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं. सिनेमैटोग्राफी संजय कपूर ने की है और एडिटिंग का जिम्मा मनन मेहता और अंशुल गुप्ता के पास है. म्यूजिक डायरेक्शन जॉन स्टीवर्ट एडुरी का है, जिन्होंने पहले सीजन में भी शानदार बैकग्राउंड स्कोर दिया था. अब देखना होगा कि कालीन भैया कैसे पलटवार करते हैं और क्या गुड्डू पंडित मिर्जापुर की गद्दी पर बना रह पाते हैं या नहीं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles