फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर.. Mirzapur 4 की रिलीज़ टाइमलाइन और पूरी डिटेल्स आई
Miarzapur Season 4 Release Date Update: Amazon Prime Video पर कुछ सालों पहले एक अलग ही वेब सीरीज आई थी जिसे हम Mirzapur के नाम से जानते हैं. एक बारात में हुई छोटी सी घटना के बाद से मिर्ज़ापुर के कानून विहीन शहर में दो परिवारों के बीच खुनी संघर्ष शुरू हुआ था. इस संघर्ष को हम सभी करीब से देख चुके हैं. हालाँकि, इस संघर्ष से दर्शक भी इतना जुड़ गए कि मेकर्स को मिर्ज़ापुर को आगे बढ़ाना ही पड़ा और आज मिर्ज़ापुर वेब सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं और मिर्ज़ापुर सीजन 4 के रिलीज़ की अटकलें भी शुरू हो गई हैं. मिर्ज़ापुर वेब सीरीज में खुनी संघर्ष इस कदर बढ़ा की यह पॉवर और लालच का खेल बन गया है.
कब रिलीज़ किया जायेगा Mirzapur Season 4 और Mirzapur पर आ रही फिल्म?
अभी के लिए जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार Mirzapur Season 4 को इस साल ही रिलीज़ किया जा सकता है. हालाँकि, अभी तक के लिए इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसका मतलब है कि ऑफिसियल रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसा माना जा रहा है कि मिर्ज़ापुर सीजन 4 को 2025 में ही रिलीज़ किया जा सकता है.
Mirzapur Web Series को लेकर फिल्म भी हो सकती है रिलीज़?
इसके अलावा इस सीरीज का ही फिल्म वर्जन अगर देखा जाये तो इसे सिनेमाघरों में 2026 तक रिलीज़ किये जाने की योजना है. यह भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है जिसे फिल्म के तौर पर भी रिलीज़ किया जाने वाला है, इसे लेकर काफी जानकारी भी आ चुकी है. इस जानकारी के आने के बाद कहीं न कहीं फैन्स की ख़ुशी का कोई पारावार नहीं रहा है.
मिर्ज़ापुर वेब सीरीज की स्टार कास्ट
पंकज त्रिपाठी को इस वेब सीरीज में आप कालीन भैया के तौर पर देख सकते हैं, मिर्ज़ापुर वेब सीरीज में अली फ़ज़ल, गुड्डू पंडित का किरदार निभा रहे हैं. इतना ही नहीं, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी) के तौर पर और इसके अलावा विजय वर्मा शत्रुघ्न त्यागी के तौर पर, ईशा तलवार माधुरी यादव के किरदार में, अंजुम शर्मा शरद शुक्ला के किरदार में और प्रियांशु पेन्युली रॉबिन अग्रवाल के किरदार के अलावा अन्य कई कलाकार भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. ऐसा भी सामने आ रहा है कि Mirzapur Season 4 में कई नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं, कई पुराने चेहरे भी वापसी कर सकते हैं.
आइये जानते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 कब आया था और इसमें आप क्या देख चुके हैं.
कब आया था मिर्ज़ापुर सीजन 3?
आपको बता देते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 को पिछले साल जुलाई महीने में ही रिलीज़ किया गया था, इसका लुत्फ़ अगर आप फिर से लेना चाहते हैं तो Amazon Prime Video पर लिया जा सकता है. हालाँकि, एक महत्त्वपूर्ण जानकारी यह भी आपको दे देते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 में एक एपिसोड बाद में ऐड किया गया था. इस सीजन को भी लोगों की और से बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था. आइये जानते है कि मिर्ज़ापुर सीजन 3 में अभी तक क्या क्या देखा जा चुका है.
Mirzapur Season 3 में क्या क्या घट चुका है?
Mirzapur Season 3 को देखा जाये तो अभी तक के लिए सभी देख चुके हैं कि सीजन 2 में हुई एक घटना के बाद मिर्ज़ापुर पर गुड्डू पंडित यानी गुड्डू भैया और गोलू गुप्ता का नियंत्रण बन चुका है और यह दोनों ही मिलकर इसे मजबूती कर रहे हैं. हालाँकि, कालीन भैया धीरे धीरे उबर रहे हैं और वापसी करने की तैयारी में हैं. हालाँकि, नई मुख्यमंत्री इस व्यवस्था से जूझ रही हैं.