Digit.in

इस हफ्ते OTT पर कॉमेडी से लेकर थ्रिलर फिल्म का बोलबाला, एक में तो पुष्पा-2 का विलेन, देखें लिस्ट

इस हफ्ते OTT पर कॉमेडी से लेकर थ्रिलर फिल्म का बोलबाला, एक में तो पुष्पा-2 का विलेन, देखें लिस्ट

OTT Releasing This Week: शुक्रवार आने वाला है यानी फिर से वीकेंड. अब वीकेंड पर कई मूवी और वेब-सीरीज OTT पर रिलीज होती हैं. ऐसे में वीकेंड आपका फन और एंटरटेनमेंट डबल हो जाता है. इस वीकेंड पर भी कई नई मूवी OTT पर रिलीज होने वाली हैं. खास बात है कि इस बार थ्रिलर से लेकर रोमांटिक कॉमेडी जॉनर तक की वेब-सीरीज या मूवीज को आप OTT पर देख सकते हैं.

सर्दी भी आ चुकी है. ऐसे में कंबल के अंदर घुसकर गर्मा-गर्म खाने और चाय के साथ आप इन शो का आनंद उठा सकते हैं. आपको यहां पर 13 दिसंबर यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली टॉप वेब-सीरीज या मूवीज के बारे में बता रहे हैं.

Despatch

कहां देखें- Zee5

Manoj Bajpayee की Despatch एक रोमांचक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक अनुभवी क्राइम रिपोर्टर एक ड्रग लॉर्ड की मौत से जुड़े रहस्य को खोजने के दौरान उलझता जाता है. जैसे-जैसे जांच गहरी होती है वह लगातार खतरनाक दुनिया में फंसता चला जाता है. ZEE5 पर आने वाली इस फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है. ऐसे में आप मनोज मनोज बाजपेयी की एक्टिंग के लिए इस मूवी को देख सकते हैं.

Mismatched Season 3

कहां देखें- Netflix

इस हफ्ते Prajakta Koli और Rohit Saraf की कॉमेडी ड्रामा Mismatched Season 3 भी आने वाली है. अगर आपने उनकी पुरानी सीरीज देखी है फिर तो आपके लिए यह मस्ट वॉच है. आप 13 दिसंबर, 2024 से Netflix पर नए एपिसोड स्ट्रीम कर सकते हैं. इस सीरीज की IMDb रेटिंग 6 है.

Bougainvillea

कहां देखें- SonyLiv

इस हफ्ते के OTT लाइनअप से एक और रोमांचक फिल्म 13 दिसंबर, 2024 यानी कल रिलीज होने वाली है. पुष्पा-2 से लाइम लाइट में आ चुके अभिनेता फ़हद फ़ासिल भी इस फिल्म में आपको नजर आएंगे. यह मलायम फिल्म केरल में पर्यटकों के गायब होने की एक अपराध जांच को लेकर है. इस थ्रिलर फिल्म को देखकर आप इसमें खो जाएंगे.

Paris & Nicole: The Encore

कहां देखें- JioCinema

Paris Hilton और Nicole Richie "Paris & Nicole: The Encore" के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं. यह उनके फेमस शो, "The Simple Life" की 20वीं सालगिरह के लिए एक मिनी-सीरीज है. इसकी स्ट्रीमिंग 13 दिसंबर, 2024 से JioCinema पर शुरू होगी.

Bandish Bandits Season 2

कहां देखें- Amazon Prime Video

आप कल से Bandish Bandits Season 2 भी देख सकते हैं, इस सीरीज को 13 दिसंबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा. पहले सीजन में इस म्यूजिक सीरीज ने काफी तारीफ बटोरी थी. अब फिर से यह म्यूजिकल सीरीज लोगों को दिल जीतने के लिए तैयार है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles