क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी, OTT पर कंटेंट की भरमार! मनोरंजन से भरा रहेगा पूरा हफ्ता

धुरंधर के रिलीज़ के बाद से तो लोगों में फ़िल्में और सीरीज देखने का एक अलग ही क्रेज़ भर गया है. एंटरटेनमेंट किसको अच्छा नहीं लगता! लेकिन अगर आप सिनेमा जाकर फ़िल्में देखने में अपना समय नहीं लगा सकते, तो आप घर बैठे OTT पर भी शानदार थ्रिलर्स देख सकते हैं. आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग OTT पर ही फ़िल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं क्योंकि वह समय भी बचाती हैं और उन्हें एंटरटेन भी करती हैं. अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड पर OTT पर एकदम लाजवाब फ़िल्में और सीरीज देखने का प्लान हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली कुछ फिल्मों और सीरीज की जानकारी, जो आपका दिन बना देंगी!

TN 2026

रिलीज़ डेट: 30 अप्रैल 2026

नाट्टी सुब्रमण्यम और तंबी रामैया की फिल्म TN 2026, तमिलनाडु के चुनावी माहौल पर आधारित है. इस फिल्म के निर्देशक उमापति हैं और इस फिल्म में शिवलिंगम मंदरिडार का किरदार निभाने के साथ ही तंबी रामैया ने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. इस फिल्म के रिलीज़ होते ही आप इसे तमिल भाषा में अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

Batchmates

रिलीज़ डेट: 30 अप्रैल 2026

अगर आप एक फील गुड कंटेंट देखना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके लिए है. ये एक कॉलेज ड्रामा है जिसमें बहुत ही बेहतरीन तरीके से कॉलेज लाइफ दिखाई गई है. इस फिल्म में बिंदु माधवी और सिंधु रैड्डी जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस सीरीज के रिलीज़ होते ही आप इसे जियो हॉटस्टार पर तेलुगु में देख सकेंगे.

Glory

रिलीज़ डेट – 1 मई 2026

Glory एक मज़ेदार स्पोर्ट्स ड्रामा है जो बॉक्सिंग पर आधारित है. इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे जैसे सुरविंदर विक्की जैसे कलाकार शामिल हैं. इस सीरीज के रिलीज़ होते ही आप इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकेंगे.

Undekhi Season 4

रिलीज़ डेट: 1 मई 2026

2020 से चल रही ये सीरीज़ फुल-ऑन एक्शन और क्राइम-थ्रिलर से भरी हुई है. सीरीज़ के इस सीजन में हर्ष छाया का और सूर्य शर्मा के किरदार अपनी फाइनल लड़ाई में अपना सारा हिसाब बराबर कर देंगे. इस सीरीज के सीजन 4 के रिलीज़ के बाद आप इसे सोनी लिव पर हिंदी में देख सकेंगे.

The Kerala Story 2: Goes Beyond

रिलीज़ डेट: 1 मई 2026

केरला स्टोरी 2 में सुरेखा, नेहा और दिव्या की जोखिम भरी ज़िंदगी को दिखाया गया है. यह एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों को हैरान कर देती है. इस फिल्म के रिलीज़ होते ही आप इसे हिंदी भाषा में जी5 पर देख पाएंगे.

Sapne Vs Everyone Season 2

रिलीज़ डेट: 1 मई 2026

Sapne Vs Everyone Season 2 का सिजन 2 एक धमाकेदार कहानी और लाजवाब एक्शन के साथ वापस लौट रहा है. इस सीरीज के सीजन 2 के रिलीज़ होते ही आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी में देख सकेंगे.

Man on Fire

रिलीज़ डेट: 30 अप्रैल 2026

अगर आप हॉलीवुड के शौकीन हैं तो आप नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी में देख सकते हैं Man on Fire जो एक स्पेशल फ़ोर्स ऑपरेटिव पर आधारित है.

यह भी पढ़ें: थिएटर में तहलका मचाने के बाद OTT पर साउथ की ये जबरदस्त मूवी, IMDb पर भी तगड़ी रेटिंग, कर लें देखने का प्लान

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :