थिएटर में तहलका मचाने के बाद OTT पर साउथ की ये जबरदस्त मूवी, IMDb पर भी तगड़ी रेटिंग, कर लें देखने का प्लान

HIGHLIGHTS

‘Biker’ 1 मई को Netflix पर होगी रिलीज

पिता-पुत्र की कहानी में दिखेगा रेसिंग का जुनून

थिएटर के बाद अब OTT पर आ रही फिल्म

थिएटर में तहलका मचाने के बाद OTT पर साउथ की ये जबरदस्त मूवी, IMDb पर भी तगड़ी रेटिंग, कर लें देखने का प्लान

OTT to watch: अगर आप भी OTT पर नई मूवी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया एंटरटेनेमेंट इंतजार कर रही है. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में अगर इमोशन और एक्शन का सही बैलेंस हो तो कहानी असर छोड़ती है. ऐसी ही एक फिल्म ‘Biker’ अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. इस मूवी को Abhilash Reddy ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फिल्म सिर्फ रेसिंग की कहानी नहीं है, बल्कि एक पिता और बेटे के रिश्ते, अधूरे सपनों और उस दबाव को दिखाती है जो अक्सर अगली पीढ़ी पर डाल दिया जाता है.

कब और कहां देखें?

यह तेलुगु फिल्म 1 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होगी. अच्छी बात है कि इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने की कोशिश की गई है. हालांकि, इसको देखने के लिए आपके पास Netflix का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी कोयंबटूर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां सुनिल नारायण (Rajasekhar) एक पूर्व मोटरक्रॉस रेसर हैं. उनका सपना था कि वह भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करें, लेकिन वह सपना अधूरा रह जाता है. इसके बाद वह अपनी उम्मीदें अपने बेटे विकास (Sharwanand) पर डाल देते हैं, जो खुद भी एक टैलेंटेड रेसर है.

यहीं से कहानी दिलचस्प हो जाती है. एक तरफ पिता का सख्त रवैया है, दूसरी तरफ बेटे का बढ़ता हुआ ईगो. दोनों के बीच टकराव बढ़ता है और विकास को खुद को साबित करना पड़ता है. फिल्म अलग-अलग टाइमलाइन के जरिए रेसर की जर्नी और उसके बाद के असर को भी दिखाती है, जिससे कहानी सिर्फ ट्रेनिंग तक सीमित नहीं रहती है.

कास्ट और टीम

फिल्म में राजशेखर और शरवानंद लीड रोल में हैं. इनके साथ Malvika Nair, Atul Kulkarni और सिद्धार्थ गोल्लापुडी जैसे कलाकार नजर आएंगे. कहानी को MVS भरद्वाज, अभिलाष रेड्डी और श्रवण मदाला ने मिलकर लिखा है. म्यूजिक घिब्रान ने दिया है और एडिटिंग अनिल पसाला ने की है.

रिस्पॉन्स कैसा रहा?

फिल्म पहले 3 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज हो चुकी है, जहां इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. IMDb पर इसे 7.1/10 की रेटिंग मिली है, जो बताती है कि फिल्म अच्छी है, लेकिन बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं है.

देखनी चाहिए या नहीं?

अगर आप स्पोर्ट्स ड्रामा और इमोशनल स्टोरी पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ठीक रहेगी. लेकिन अगर आप सिर्फ रेसिंग एक्शन की उम्मीद लेकर बैठ रहे हैं, तो थोड़ा निराश हो सकते हैं, क्योंकि फिल्म का फोकस रिश्तों और इमोशन पर ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo