Kartik Aaryan बनने वाले हैं 'इच्छाधारी नाग'! Naagzilla Movie से पहले ही देख डालें ये वाली 5 फिल्में, हंस हंस कर हो जाएंगे लोटपोट
बॉलीवुड में हम भेड़ियों की कहानी देख चुके हैं, हालांकि अब बारी सांपों/नागों की है। असल में, बॉलीवुड के एक नई हॉरर कॉमेडी को लेकर जानकारी मिल रही है। जल्द ही हम सभी ‘नाग लोग के पहले कांड’ को देखने वाले हैं। इंटरनेट से मिल रही जानकारी के अनुसार भूलभुलैया वाले कार्तिक आर्यन अब हमें ‘इच्छाधारी नाग’ के रूप में नजर आने वाले हैं। आपको बताते चलें कि धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से एक फिल्म बनाई जा रही है जिसे 'नागजिला' नाम दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ‘Preyamvadeshwar Pyare Chand’ का किरदार निभाने वाले हैं। इसका मतलब है कि आपको नागलोक की यात्रा करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
Naagzilla का पोस्टर आया सामने!
Naagzilla फिल्म का मोशन पोस्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है, जिसमें कार्तिक एक सांप से भरी गुफा में, सांप जैसी स्किन के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है: “इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली फिल्म! नागजिला– नाग लोक का पहला कांड… फन फैलाने आ रहा है।”
Naagzilla की Release Date क्या है?
'नागजिला' एक अनोखी फिल्म होने वाली है, जो दर्शकों को अलग ही रोमांच से भरेगी। अभी तक ‘नागजिला फिल्म’ की रिलीज डेट 14 August, 2026 है। इस फिल्म को देखकर लोग डर के साथ कॉमेडी का आनंद लेने वाले हैं, जैसा ‘भूलभुलैया’ में ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon MX Player पर ये वाले शो मचा रहे हैं बवाल, बाबा निराला के ‘Aashram’ के साथ ‘Battleground’ भी लिस्ट में
कार्तिक आर्यन इससे पहले भी कर चुके हैं हॉरर कॉमेडी
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कार्तिक आर्यन इसके पहले भी हॉरर कॉमेडी कर चुके हैं। इस फिल्म को हम Bhool Bhulaiyaa 2 और Bhool Bhulaiyaa 3 के तौर पर जानते हैं। इन दोनों ही फिल्म्स में आप हॉरर के साथ कॉमेडी के मजे ले चुके हैं। अब कार्तिक आपको नाग/सांप बनकर भी बहुत हँसाने वाले हैं। अगर आप Naagzilla फिल्म से पहले ही कुछ कॉमेडी फिल्मों को देखना चाहते हैं तो हम आपको Kartik Aaryan कुछ सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन सी कॉमेडी धमाका आप आज ही पहली फुरसत में देख सकते हैं।
Kartik Aaryan की 5 धमाकेदार कॉमेडी फिल्में
अगर आपने भी Kartik Aaryan की Naagzilla का पोस्टर देखा है और आप इस हॉरर कॉमेडी को देखकर हंसी से लोटपोट होना चाहते हैं तो हम आपको ये मौका पहले ही दे देते हैं। असल में, हम आपको यहाँ Kartik Aaryan की सबसे धमाका कॉमेडी फिल्म्स के बारे में बताने वाले हैं। इस लिस्ट में 5 सबसे दमदार कॉमेडी मूवीज को शामिल किया गया है।
प्यार का पंचनामा के दोनों ही पार्ट में आपको धमाका कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। इन दोनों ही फिल्म्स को देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाने वाले हैं। यह कहानी कुछ दोस्तों की है जो प्यार के चक्कर में क्या क्या झेलते हैं और क्या महसूस करते हैं, इसके बारे में डिटेल्स दी गई हैं। अगर आप बेहद ज्यादा हँसना चाहते हैं तो आपको ये वाली दोनों ही फिल्म्स देख लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: लाइफ में एक बार जरूर देखें ये 5 क्राइम-थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज, Prime Video पर हैं मौजूद
Kartik Aaryan की इस फिल्म को देखकर भी आप हंस हंस कर लोटपोट हो जाने वाले हैं। हालांकि, इसे आप एक बेहतरीन फेमिली ड्रामा के तौर पर भी देख सकते हैं, लेकिन इस फिल्म में आपको खासतौर पर दो दोस्तों की कहानी देखने को मिलने वाली है। कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है हंसी भी बढ़ती जाती है। यह फिल्म भी आपको और आपके परिवार को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाली है।
इन दोनों ही फिल्म्स को आप गजब की हॉरर कॉमेडी कह सकते हैं। इन दोनों ही फिल्म्स में आपको कॉमेडी का गजब तड़का देखने को मिल रहा है। अगर आप हंस हंस कर लोटपोट होना चाहते हैं तो आपको Kartik Aaryan की इन दो फिल्म्स को भी जरूर देखना चाहिए। इन्हें आप नई दुनिया की मॉडर्न हॉरर कॉमेडी के तौर पर भी देख सकते हैं। मेरी राय में आपको इन दोनों ही मूवीज को आज ही देख डालना चाहिए। आप इन दोनों ही फिल्म्स को अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं और अपने पेट में दर्द कर सकते हैं।
अगर आप कॉमेडी के अलग ही स्तर पर जाना चाहते हैं तो हँसना चाहते हैं तो आपको Kartik Aaryan की पति पत्नी और वो को भी जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में भी आपको हंसी का अलग ही तड़का देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में Kartik Aaryan को दो पत्नियों के बीच में फंसा हुआ देखा जा सकता है, फिर जो कुछ होता है, उसे देखकर आप हँसते हँसते अपने पेट में दर्द कर सकते हैं।
यह भी कार्तिक आर्यन की एक दमदार कॉमेडी फिल्म है, इसे भी देखकर आप हंसी के सागर में गोते लगाने वाले हैं। असल में, अगर आप हंसी के अलग ही डोज को अपनी लाइफ में अभी के अभी लाया चाहते हैं तो आपको ये वाली फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आप अपने परिवार के साथ बैठकर इस फिल्म को देख सकते हैं और हंसी में डूबकर अपने पेट में दर्द होने के एहसास को ले सकते हैं।