Digit.in

सुहागरात पर दुल्हन की पूरी दास्तां बताता है ये गाना, एक भी शब्द नहीं है अश्लील, आज भी पॉपुलर

सुहागरात पर दुल्हन की पूरी दास्तां बताता है ये गाना, एक भी शब्द नहीं है अश्लील, आज भी पॉपुलर

साल 1998 में शाहरुख खान की फिल्म आती है 'दिल से'. इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. रोमांटिक-थ्रिलर इस हिंदी फिल्म को दो-दो नेशनल अवार्ड दिए गए. फिल्म को 6 फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले. इस फिल्म का एक गाना भी काफी खबरों में रहा. इस गाने को सुहागरात की दास्तां पर लिखा गया था. लेकिन, गाने की कंपोजिशन और लिरिक्स इतनी शानदार है कि इसमें आपको फूहड़ शब्द नहीं मिलेंगे.

यह गाना इतना पॉपुलर है कि अभी भी लोगों की जुबान पर छाया हुआ है. लगभग 25 साल बाद भी लोग इस गाने को गुनगुनाते नजर आते हैं. गाने की बात करने से पहले आपको बता दें कि इस फिल्म में मेन लीड रोल में शाहरुख के अलावा मनीषा कोइराला लीड रोल में थे. हालांकि, इस गाने को प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया था.

एक भी शब्द फूहड़ नहीं

अगर आपने अभी तक इस गाने का गेस नहीं किया है तो चलिए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह काफी लोकप्रिय फिल्म 'दिल से' का गाना जिया जले है. इस गाने का एक भी शब्द फूहड़ नहीं है, ना ही आपको गाने को सुनकर लगेगा कि आप अश्लील गाने सुन रहे हैं. इस गाने को Lata Mangeshkar और M.G. Sreekumar ने गाया है.

इस गाने में दुल्हन के अहसासों को बयान किया गया है. आपको बता दें कि इस गाने को लीजेंडरी राइटर गुलजार ने लिखा था. इस गाने के जरिए सुहागरात पर दुल्हन अपनी खूबसूरत आपबीती बताती है. इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया. अभी भी लोग इस गाने को गुनगुनाते मिल जाएंगे.

म्यूजिक और लिरिक्स एकदम टॉप क्लास

यानी इस गाने में एक भी शब्द अश्लील नहीं है जिसे गाने या गुनगुनाने पर लोगों को शर्मिंदिगी महसूस होती हो. खासतौर पर प्रेमी-प्रेमिका के लिए यह गाना काफी मायने रखता है इसके जरिए ही वे अपने दिल की बात एक-दूसरे तक पहुंचा पाते हैं. जैसा ही हमनें ऊपर बताया गाने का लिरिक्स ही बल्कि कंपोजिशन भी काफी अच्छा है.

इसके म्यूजिक को सुनकर आप एक अलग दुनिया में खो जाते हैं. दिल से फिल्म के डायरेक्टर 'मणिरत्नम' ने इस गाने को काफी खूबसूरत तरीके से दिखाया है. इस गाने को म्यूजिक दिया है एआर रहमान ने. आपको बता दें कि इस फिल्म से ही प्रीति जिंटा ने डेब्यू किया था. फिल्म के दूसरे गाने भी हिट रहे थे. इस फिल्म का छैंया छैयां गाना तो अभी भी पार्टी का माहौल बना देता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles