Special Ops 2: फिर आतंकवाद से देश को बचाएंगे ‘हिम्मत सिंह’ दूसरे सीजन से पहले ही देख डालें ये वाली दमदार वेब सीरीज और फिल्में
स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops 2) के नए सीजन में ‘हिम्मत सिंह’ और उनकी टीम नए रोमांच पर निकल रही है।
नीरज पांडे द्वारा निर्मित यह जासूसी सीरीज जल्द ही जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
अभी के लिए Special Ops 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops 2) के नए सीजन में ‘हिम्मत सिंह’ और उनकी टीम नए रोमांच पर निकल रही है। नीरज पांडे द्वारा निर्मित यह जासूसी सीरीज जल्द ही जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, नई जानकारी से देखने को मिल रहा है कि सीजन में भी पुरानी टीम को कुछ नए चेहरों के साथ नया एक्शन को देखने को मिलने वाला है।
Kay Kay Menon की स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops2) जल्द ही जियोहॉटस्टार पर
जानकारी के लिए बता देते है कि नए सीजन की वापसी की घोषणा अब OTT Platform ने अपने Social Media हैन्डल से कर दी है। जियोहॉटस्टार ने पोस्ट किया है, "हिम्मत और उनकी टीम वापस आ गई है! #HotstarSpecials #SpecialOps2, जल्द आ रहा है, केवल #JioHotstar पर।" यहाँ इस पोस्ट को देखा जा सकता है।
Special Ops 2 की स्टार कास्ट
इस नए सीजन में एक बड़ी स्टार कास्ट होने वाली है, इस बार प्रकाश राज, ताहिर राज भसीन, सायामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम, तोता रॉय चौधरी, परमीत सेठी, काली प्रसाद मुखर्जी, दलीप ताहिल, आरिफ जकारिया, विक्कास मानकटाला, शिखा तल्सानिया, गौतमी कपूर, कमाक्षी भट्ट, और रेवती पिल्लई शामिल हैं। हालांकि, मुख्य भूमिका में Kay Kay Menon नजर आने वाले हैं।
निर्माता शो को लेकर क्या कहते हैं?
नीरज पांडे, जो अपनी बैनर फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के तहत शो का निर्माण कर रहे हैं, ने नए सीजन के बारे में कहा, "हमने इस बार दांव, तीव्रता और भावनात्मक गहराई को और बढ़ाया है, जो एक और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा। शो की शुरुआत से लेकर अब सीजन 2 तक का यह सफर रोमांचकारी रहा है, जो फ्राइडे स्टोरीटेलर्स की हमारी टीम की अविश्वसनीय जुनून और जियोहॉटस्टार के अटूट समर्थन और सहयोग के कारण संभव हुआ। हम दर्शकों के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत का इंतजार नहीं कर सकते।"
स्पेशल ऑप्स (Special Ops) का पहला सीजन मार्च 2020 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद दूसरा हिस्सा, स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी, नवंबर 2021 में रिलीज हुआ। यह एक प्रीक्वल था, जो हिम्मत सिंह के रॉ एजेंट बनने की कहानी को बारीकी से दिखाता था। हालांकि, अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। इसे लेकर सभी उत्साहित हो रहे हैं।
अभी के लिए Special Ops 2 की आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी के लिए केवल और केवल ‘कमिंग सुन’ ही नजर आ रहा है। अब जब तक Special Ops 2 नहीं आती है। आप कुछ अन्य ऐसी ही Special Ops से मिलती जुलती कुछ वेब सीरीज अलग अलग OTT Platforms पर देख सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
'स्पेशल ऑप्स' एक भारतीय जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज़ है जो अब JioHotstar पर देखी जा सकती है। यह कहानी एक खुफिया एजेंसी हिम्मत सिंह पर आधारित है। यह देश को आतंकवाद से बचाने के मिशन पर है। वह कुछ खास एजेंट्स की एक टीम बनाता है, जो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। Special Ops 2 के आने से पहले आपको Special Ops और Special Ops 1.5 देख लेनी चाहिए।
"दहाड़" एक हिंदी क्राइम ड्रामा वेब सीरीज़ है, जिसकी कहानी राजस्थान के मंडावा शहर में सेट है। इसमें एक महिला पुलिस ऑफिसर अंजली भाटी की कहानी दिखाई गई है, जो एक अहम केस की जांच करती है। सीरीज़ में छोटे शहर की ज़िंदगी, समाज में महिलाओं के साथ होने वाला भेदभाव, और न्याय की तलाश जैसे मुद्दों को दिखाया गया है।
"Ek Thi Begum" एक महिला की कहानी है जो अपने परिवार के लिए हर मुश्किल से लड़ती है। वह एक साधारण और सशक्त महिला होती है, लेकिन हालात उसे बदल देते हैं। अपनी समझदारी और हिम्मत के दम पर वह एक नए रास्ते पर निकलती है और समाज की सच्चाई से टकराती है। यह सीरीज एक महिला की ताकत, हौसले और उसके सफर को दिखाती है।
"Breathe" एक भारतीय ड्रामा सीरीज़ है जो एक पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाती है। वह कुछ अजीब मौतों की जांच-पड़ताल करता है और धीरे-धीरे एक गहरे रहस्य तक पहुँचता है। सीरीज़ में दिखाया गया है कि लोग अपने चाहने वालों की हिफाज़त के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं। यह कहानी भावनाओं, नैतिकता और इंसाफ के बीच के संघर्ष को दिखाती है।
Farzi
"Farzi" एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है जो एक कलाकार की कहानी दिखाती है। वह अपने परिवार की मुश्किलों को दूर करने के लिए एक खतरनाक रास्ता चुनता है। उसकी यह राह उसे कई मुश्किलों, खतरनाक लोगों और क़ानून से जुड़ी चुनौतियों की ओर ले जाती है। यह सीरीज़ उसके फैसलों, उनके प्रभाव और सही-गलत के बीच के संघर्ष को दिखाती है।