Mirzapur के कालीन भैया को भी मात देती हैं ये वेब-सीरीज! कहानी और ट्विस्ट खराब कर देंगे दिमाग, पहली वाली तो आज भी टॉप पर

Mirzapur के सीजन 4 का इंतजार फैन्स को काफी ज्यादा है. Amazon Prime Video की चर्चित गैंगस्टर ड्रामा सीरीज Mirzapur को लोगों ने काफी पसंद किया है. पावर और बदले की इस हिंसक कहानी ने एक ऐसी फैन-बेस बना ली है जो इस जॉनर की हर सीरीज को पसंद करता है.

अगर आपने वीकेंड पर Mirzapur जैसी ही डार्क कहानियां ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शन्स मौजूद हैं. यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन गैंगस्टर ड्रामा सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें एक से बढ़कर एक सीरीज शामिल हैं.

Sacred Games (2018)

कहां देखें- Netflix

मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह (सैफ अली खान) की ज़िंदगी उस वक्त पलट जाती है जब उसे एक रहस्यमयी कॉल आती है. कॉल करने वाला कोई और नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड किंगपिन गणेश गायतोंडे (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) होता है. 16 साल तक गायब रहने के बाद अचानक उसकी वापसी हर किसी को हैरान कर देती है. सरताज को गायतोंडे 25 दिनों में होने वाले हमले की चेतावनी देता है और इसके बाद शुरू होती है सस्पेंस से भरी रेस. Sacred Games वह पहली भारतीय सीरीज मानी जाती है जिसने ओटीटी स्पेस में अपनी अलग पहचान बनाई.

Narcos: Mexico (2018)

कहां देखें- Netflix

1980 के दशक का मैक्सिको, जब गांजा और कोकीन का अवैध कारोबार छोटे-छोटे धंधेबाज़ों के बीच बंटा हुआ था. इसी दौर में फेलिक्स गैयार्डो एकजुट होकर सभी तस्करों को जोड़ता है और Guadalajara Cartel की नींव रखता है. सीरीज़ उसकी ताकतवर उभरने की कहानी के साथ-साथ डीईए एजेंट कीकी कैमरेना की जद्दोजहद को भी दिखाती है, जो इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया से ग्वाडलजारा शिफ्ट होता है.

Rangbaaz (2017)

कहां देखें- ZEE5

यह बायोग्राफिकल शो 90 के दशक के यूपी के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला (सीरीज में शिव प्रकाश शुक्ला) की जिंदगी पर आधारित है. शो उनकी यूनिवर्सिटी लाइफ से लेकर अपराध की दुनिया में उतरने तक की कहानी दिखाता है. पहला मर्डर करने के बाद पॉलिटिकल सपोर्ट मिलने और अंडरग्राउंड होने के बाद वह एक बड़े क्रिमिनल के रूप में वापसी करता है. उसकी बढ़ती ताकत को खत्म करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाती है.

Raktanchal (2020)

कहां देखें- MX Player

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का 1980 का दौर, जब सरकारी प्रोजेक्ट्स के टेंडर ही माफिया के कब्जे में होते थे. इस बीच वसीम खान खुद को टेंडर माफिया घोषित करता है लेकिन उसका सामना होता है विजय सिंह से, जो बदले की आग में जल रहा है. दोनों के बीच की जंग खून-खराबे में बदल जाती है. कहानी दिखाती है कि बदले और ताकत की भूख कैसे पूरे सिस्टम को हिला देती है.

यह भी पढ़ें: UPI में बड़ा बदलाव, PhonePe, GPay और Paytm में बंद हो रहा ये ऑप्शन, जान लें वजह

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :