क्राइम और गैंगस्टर फिल्मों की बात हो और गैंग्स ऑफ वासेपुर का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की चर्चित क्राइम फिल्मों में शामिल है। फिल्म में धनबाद के वासेपुर की गैंगवार, कोयला कारोबार और कई पीढ़ियों से चले आ रहे बदले की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली हुई है। क्राइम थ्रिलर जॉनर में अगर ‘मिर्ज़ापुर’ जैसा कुछ देखना हो तो यह फिल्म एक जबरदस्त विकल्प है। साल 2012 में रिलीज हुई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ दो भागों में रिलीज हुई थी और दोनों हिस्सों में गैंगवार और बदले की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। इसका पहला हिस्सा 2 घंटे 40 मिनट का है और दूसरा 2 घंटे 39 मिनट का है।
फिल्म की कहानी वासेपुर में रहने वाले खान परिवार और उनके दुश्मनों के बीच चलने वाली लंबी दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है। कोयला खदानों और कारोबार पर कब्जे की लड़ाई धीरे-धीरे आपसी दुश्मनी और बदले की ऐसी कहानी में बदल जाती है, जिसमें कई पीढ़ियां इसकी चपेट में आती हैं। सरदार खान अपने पिता की हत्या का बदला लेने की ठानता है और यहीं से शुरू होती है दुश्मनी की एक ऐसी कहानी, जो आगे चलकर उसके परिवार और विरोधियों के बीच गैंगवार का रूप ले लेती है। इसके आगे कहानी एक ऐसा मोड लेती है जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी न हो, आगे का ट्विस्ट तो आपको सीरीज़ देख कर ही समझ आएगा।
इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने सरदार खान का किरदार निभाया है। उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, पंकज त्रिपाठी और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
अगर आपको मिर्जापुर में गैंगवार, सत्ता की लड़ाई, बदला और दमदार किरदार पसंद आए हैं, तो गैंग्स ऑफ वासेपुर का माहौल आपको भी काफी अलग लेकिन परिचित महसूस हो सकता है। दोनों में अपराध की दुनिया, परिवारों के बीच संघर्ष और सत्ता हासिल करने की कोशिश जैसे एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं।
हालांकि दोनों की कहानियां और सेटिंग अलग हैं। मिर्जापुर जहां कालीन भैया और पूर्वांचल की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, वहीं गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी धनबाद के कोयला कारोबार और खान परिवार की दुश्मनी पर केंद्रित है।
फिल्म की खासियत इसके दमदार डायलॉग्स, कच्चे और वास्तविक माहौल, यादगार किरदार और लंबे समय तक चलने वाली बदले की कहानी है। मनोज बाजपेयी का सरदार खान वाला किरदार आज भी दर्शकों के बीच काफी चर्चित है।
अगर आपने अभी तक ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नहीं देखी है और आपको क्राइम, गैंगवार और बदले की कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक दिलचस्प वॉच हो सकती है। जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है की इस फिल्म के दोनों पार्ट अलग-अलग रिलीज हुए थे, तो इस कहानी को पूरा समझने के लिए दोनों हिस्से देखना जरूरी है। यह मूवी आप गूगल प्ले मूवीज़ और AppleTV पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर आएगी ‘Mirzapur The Movie’.. बीना त्रिपाठी की वापसी से मचेगा भौकाल!