एयरटेल ने अपने iOS यूज़र्स के लिए एक नया और बहुत ही बेहतरीन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत iPhone यूज़र्स को कंपनी के फैमिली पोस्टपेड प्लान के साथ iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का सब्स्क्रिप्शन मिलता है वो भी बिना किसी शुल्क के। इस ऑफर्स में यूज़र्स को किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज देने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है। बस ग्राहकों के पास भारती एयरटेल का 999 रुपये या उससे अधिक वाला रिचार्ज प्लान होना चाहिए क्योंकि इसके साथ ही iCloud+, Apple TV और Apple Arcade बंडल्ड ऑफर के तौर पर मिलेंगे।
इस ऑफर को पाकर यूज़र्स को फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जिसका मतलब ios यूज़र्स आराम से बिना स्टोरेज की चिंता किये अपने निजी फोटोज, वीडियोज और डॉक्यूमेंट्स को iCloud+ में स्टोर कर सकते हैं। यह बिलकुल मुफ्त है यानी किसी भी प्रकार के दूसरे सुब्स्क्रिप्शन को लेने की कोई ज़रूरत नहीं है। iCloud+ में ग्राहक अपना देता स्टोर करके एक्सेस भी कर सकेंगे। वहीं दूसरी तरह AppleTV में मिलने वाले बेनिफिट्स में यूज़र्स को अवॉर्ड-विनिंग ओरिजिनल्स के साथ-साथ मूवीज और वेब सीरीज का एक्सेस मिलेगा। Apple Arcade से यूज़र्स सैकड़ों गेम्स का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
एयरटेल के इस प्लान में तीन मोबाईल नम्बर्स मिलते हैं, यानी यूज़र्स को तीन नम्बरों के लिए एक ही रिचार्ज करना होता है। इसके तहत यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, अनलिमिटेड डेटा जैसे बेनिफिट्स का लाभ उठाने को मिलता है। इतना ही नहीं, बल्कि एयरटेल अपने इस फैमिली प्लान के साथ Fastlane सर्विस भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस प्लान में Airtel Xstream के फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आपको लाइव टीवी, JioHotstar, Zee5, SonyLIV जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है।
999 रुपये या उससे अधिक रिचार्ज प्लान वाले ios यूज़र इस ऑफर का लुत्फ़ उठा सकते हैं। वो यूज़र्स जिनके पास क्रमशः 999 रुपये, 1199 रुपये ,1399 रुपये और 1749 रुपये वाले रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, उन्हें इस प्लान के साथ Apple Arcade, iCloud+ और Apple TV का एक्सेस मिलेगा। इस ऑफर का कायदा वो लाखो लोग उठा सकते हैं जो एयरटेल 999 रुपये या ज्यादा का पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं।
अन्य खबरों के मुताबिक TRAI ने एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और BSNL के लिए एक नया नियम भी जारी किया है, जिसके तहत इन सभी कंपनियों को अपने यूज़र्स के लिए एक सस्ता और किफायती वॉइस ओनली वाला मंथली प्लान लॉन्च करना होगा। यह नियम उन लोगों के लिए बड़ा ही उपयोगी है जिन्हें काम ज़्यादा डेटा की ज़रूरत नहीं, और कम खर्च में अपने नंबर पर कॉल्स एक्टिव चाहते हो।
यह भी पढ़ें: 5GHz की दीवार टूटी! Qualcomm ने लॉन्च किए अब तक के सबसे धांसू Snapdragon प्रोसेसर, गेमिंग से AI तक मचेगा धमाल