स्मार्टफोन चिपसेट की दुनिया में क्वालकॉम ने नया इतिहास ही इतिहास रच दिया है, असल में कंपनी ने अपने पहले ऐसे मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिन्होंने 5.0 GHz क्लॉक स्पीड की जादुई दीवार को तोड़ दिया है। कंपनी ने अपने सालाना ‘स्नैपड्रैगन समिट 2026’ के दौरान दो एकदम नए और पावरफुल फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म्स Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए हैं। आइए इनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
दुनिया भर में लॉन्च होने वाले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लाइन में यह एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है। मोटोरोला ने पहले ही अपने नए सुपर-फ्लैगशिप Motorola Signature 27 के लिए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर की है, इसका मतलब है कि यह फोन पहला ऐसा फोन होने वाला है, जिसमें आपको यह प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके अलावा आने वाले समय में यह प्रोसेसर Samsung Galaxy S27 Ultra, OnePlus 16, iQOO 16, Xiaomi 18 Pro के साथ साथ वीवो के आने वाले प्रीमियम फ्लैगशिप्स फोन में भी देखने को मिल सकता है। बाजार में इन दोनों चिपसेट्स का सीधा मुकाबला हाल ही में पेश की गई Apple iPhone 18 Pro सीरीज के A20 Pro प्रोसेसर से होने वाला है, इसके अलावा इस लाइन में मीडियाटेक के फ्लैगशिप Dimensity 9600 Pro का नाम भी शामिल है।
दोनों ही चिपसेट्स में क्वालकॉम का कस्टम 64-बिट Oryon CPU दिया गया है, जो 2+6 कोर कॉन्फिगरेशन पर आधारित है। इसके दो प्राइम कोर रिकॉर्ड 5.0 GHz तक की अधिकतम क्लॉक स्पीड जनरेट करते हैं, जबकि छह परफॉर्मेंस कोर 4.0 GHz तक की फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं। इसके अलावा इसमें 16MB का नया Oryon FlexCache शेयर्ड L2 कैश दिया गया है, जो सभी CPU कोर्स को एक ही मेमोरी पूल का एक्सेस देता है, जिससे कोर्स के बीच डेटा ट्रांसफर बेहद फास्ट और सीमलेस हो जाते हैं। कंपनी के अनुसार, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 पुराने प्रोसेसर के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक CPU परफॉर्मेंस देता है, जबकि इसकी कुल पावर कंजम्पशन में 37 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है।
गेमिंग के लिए क्वालकॉम ने अपने Adreno GPU में सीधे मैट्रिक्स कोर जोड़े हैं, जिसके साथ Adreno Neural Fusion तकनीक पेश की गई है। यह एआई-आधारित सुपर रेजोल्यूशन और फ्रेम जेनरेशन तकनीक गेमिंग के दौरान बिना किसी विजुअल लैग या स्मियरिंग के हाई फ्रेम रेट्स प्रदान करती है और रेंडरिंग पावर में 40 प्रतिशत तक की बचत करती है। इसके एक्सट्रीम वेरिएंट में 18MB की डेडिकेटेड हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी दी गई है, जिससे इसका ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 44 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। यह अनरियल इंजन के ल्यूमेन ग्लोबल इल्युमिनेशन और नैनिट फीचर्स को पूरी तरह सपोर्ट करने में सक्षम है।
एआई प्रोसेसिंग को एक अलग स्तर पर ले जाने के लिए चिपसेट में हेक्सागन एनपीयू को री-इंजीनियर किया गया है, जिसकी क्षमता 35 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है। इसमें एक नया सेंसिंग हब दिया गया है जो डुअल माइक्रो-NPU आर्किटेक्चर पर काम करता है। यह सिस्टम फोन को बैकग्राउंड में यूज़र के ईमेल, मैसेज और वॉयस नोट्स को समझकर जरूरी टास्क्स को अपने आप पूरा करने की क्षमता देता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 में पहली बार 8K 60fps वीडियो कैप्चर और 4K 240fps सुपर स्लो-मोशन का सपोर्ट दिया गया है। इसका नया NPU-ISP लिंक हर पिक्सल के साथ 16-बिट एआई डेटा प्रोसेस करता है, जिससे फ्रेम में आने वाले हर सब्जेक्ट और लाइट को पिक्सल-लेवल सटीकता के साथ एन्हांस किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: फोन का कैमरा है या DSLR का जूम? Motorola Signature 27 में 200MP Telephoto का कमाल