फोन का कैमरा है या DSLR का जूम? Motorola Signature 27 में 200MP Telephoto का कमाल

HIGHLIGHTS

Motorola का Motorola Signature 27 पेश कर दिया गया है।

Motorola के इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola के फोन्स को 200MP का Telephoto Lens के साथ लॉन्च किया गया है।

मोटोरोला (Motorola) ने अपने नए अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करते हुए अपना अभी तक का सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन Motorola Signature 27 आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। फोन को क्वालकॉम के ‘स्नैपड्रैगन समिट 2026’ में पेश किया है। यह कंपनी की सिग्नेचर सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन मॉडल है। कंपनी ने अपनी नेमिंग स्ट्रैटेजी में नया बदलाव करते हुए आने वाले साल के आखिरी दो अंकों (2027 के आधार पर 27) का इस्तेमाल किया है। यह नया फ्लैगशिप दुनिया के उन चुनिंदा शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हुआ है, जिनमें अभी तक का सबसे शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने वाला है।

क्या है कीमत और कब मिलेगा फोन?

मोटोरोला ने अभी तक के लिए इस फोन की कीमत और सेल डिटेल्स को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे इसी साल के लैस में ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए लाया जा सकता है। डिजाइन आदि को देखा जाए तो इस फोन को कंटूरेड एजेस वाला एल्युमिनियम सिलुएट दिया गया है और यह दो पैनटोन शेड्स जैसे पैनटोन कोल स्मोक और पैनटोन कैपुलेट ग्रीन में आएगा। कोल स्मोक वेरिएंट बेहतर ग्रिप और मजबूती के लिए वोवन टेक्सचर के साथ पेश किया गया है, जबकि कैपुलेट ग्रीन वेरिएंट में ब्रश किया हुआ टेक्सटाइल प्रेरित फिनिश मिलने वाला है।

200MP पेरिस्कोप कैमरा से लैस है फोन

फोटोग्राफी को देखा जाए तो इस फोन में एक 50-मेगापिक्सल का फ्लैगशिप Sony LYTIA 910 प्राइमरी सेंसर मौजूद है, जिसके साथ 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। यह अल्ट्रा-डिटेल्ड जूम और पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए फोन को दमदार बना दे रहा है। मोटोरोला ने इसमें नया वीडियो एन्हांसमेंट इंजन भी लगाया है, जो रिकॉर्डिंग के दौरान रियल-टाइम में सीन को एनालाइज करके कलर टोन्स को अपने आप परफेक्ट कर देने का काम करेगा।

Motorola के इतिहास में यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें दुनिया की जाने मानी लक्जरी ऑडियो ब्रांड बैंग एंड ओल्फसेन (Bang & Olufsen – B&O) का ट्यून किया हुआ ऑडियो सिस्टम लगाया गया है, जिसकी आधिकारिक ब्रांडिंग फोन के बैक पैनल पर नजर आती है।

लिक्विड मेटल और अनोखा कूलिंग सिस्टम

अगर आप ज्यादा से ज्यादा गेमिंग करते हैं और आपका काम AI से ज्यादा होता है तो जाहिर है कि फोन इतना ज्यादा काम करते करते गर्म होने वाला है, इसे कम करने के लिए कंपनी ने फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम को लगाया है। यह थर्मल सॉल्यूशन डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल (Liquid Metal) और कॉपर मेश को 3D वेपर चैंबर के साथ जोड़ता है।

AI फीचर्स और 7 साल का लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

सॉफ्टवेयर आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Motorola Signature 27 को कंपनी एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसके साथ पूरे 7 साल के ओएस अपग्रेड्स (OS Upgrades) का वादा किया है। इसमें गूगल के एडवांस्ड Gemini Omni का इन-बिल्ट सपोर्ट मिलेगा, जो साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, फोटो या वीडियो फुटेज से पूरा वीडियो तैयार कर सकता है।

यह भी पढ़ें: OMG! 200MP के तीन कैमरा वाला Oppo Phone लॉन्च.. टोटल करें तो 600MP कैमरा, कीमत जान लें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :