चाहे जितना बड़ा हो जाए, रहता..Gangs of Wasseypur की भी 'बाप' हैं ये 4 मूवी, बदला-खून और राजनीति का फुल डोज, OTT पर आतंक

चाहे जितना बड़ा हो जाए, रहता..Gangs of Wasseypur की भी 'बाप' हैं ये 4 मूवी, बदला-खून और राजनीति का फुल डोज, OTT पर आतंक

Movies Like Gangs of Wasseypur: बाप का, दादा का, भाई का… सबका बदला लेगा रे तेरा फैजल!" यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि सिनेमाई इतिहास का एक ऐसा पल था जिसने बॉलीवुड में गैंगस्टर फिल्मों की परिभाषा बदल दी. 22 जून 2012 को रिलीज हुई अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (Gangs of Wasseypur) ने हमें हॉलीवुड जैसा कच्चापन, देसी गालियां और खून-खराबा दिखाया, जो उससे पहले भारतीय पर्दे पर शायद ही कभी देखा गया हो.

अगर आप भी सरदार खान और रामाधीर सिंह की उस दुश्मनी को मिस कर रहे हैं और OTT पर कुछ वैसा ही दमदार और हिंसक देखना चाहते हैं, तो आपकी तलाश खत्म हुई. हमने Netflix, Amazon Prime और ZEE5 से 4 ऐसी बेहतरीन गैंगस्टर और क्राइम फिल्में चुनी हैं जो आपको वासेपुर की याद दिला देंगी. गैंग्स ऑफ वासेपुर ने भारतीय थ्रिलर्स के लिए एक बेंचमार्क सेट किया है. अगर आपने हाल ही में इसे दोबारा देखा है और उसी जॉनर में कुछ और तलाश रहे हैं, तो ये फिल्में आपको निराश नहीं करेंगी.

Badlapur (ZEE5)

राघव (वरुण धवन) एक साधारण इंसान है जिसकी दुनिया तब उजड़ जाती है जब बैंक डकैती के दौरान उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी जाती है. अपने परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह एक खूनी खेल शुरू करता है. यह कहानी भी सरदार और फैजल खान की तरह प्रतिशोध (Revenge) पर आधारित है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी की मौजूदगी आपको वासेपुर वाली वाइब जरूर देगी. यह फिल्म साबित करती है कि बदला इंसान को जानवर बना सकता है.

Raajneeti (Netflix)

यह फिल्म महाभारत का आधुनिक रूपांतरण है. समर (रणबीर कपूर) अमेरिका से लौटता है, लेकिन गंदी राजनीति उसे अपने भंवर में खींच लेती है. भाई का भाई के खिलाफ होना और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाना, यह फिल्म रिश्तों और पावर का खूनी खेल है. वासेपुर की तरह यहाँ भी दो परिवारों की लड़ाई है, बस हथियार गोलियों की जगह कूटनीति है. यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध बेहतरीन राजनीतिक थ्रिलर्स में से एक है.

यह फिल्म 70 के दशक में सेट है और कथित तौर पर हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम के जीवन पर आधारित है. सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) उसूलों वाला गैंगस्टर है, जबकि शोएब (इमरान हाशमी) सत्ता का भूखा है जो सुल्तान को हटाकर नया किंगपिन बनना चाहता है. जैसे वासेपुर में कोयला माफिया का उदय और पतन दिखाया गया है, वैसे ही यहां मुंबई माफिया का इतिहास है. डायलॉगबाज़ी के मामले में यह फिल्म किसी से कम नहीं है.

The Godfather (Amazon Prime Video)

1940 के दशक में सेट, यह कोरलेओन परिवार की कहानी है. वीटो कोरलेओन अपने बेटे माइकल को कैसे एक क्रूर माफिया बॉस में बदलता है, यह देखना एक सिनेमाई अनुभव है. इसे बॉलीवुड के वासेपुर का 'बाप' कहा जा सकता है. परिवार, वफादारी और धोखा..सब कुछ यहीं से शुरू हुआ. मार्लन ब्रांडो और अल पचीनो की एक्टिंग आपको बांधे रखेगी.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile