आज जिन फिल्मों की चर्चा हम आपसे करने जा रहे हैं, उन फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि कहानी आगे बढ़ने के साथ आपके मन में नए सवाल पैदा होते रहते हैं। कई जगह आपको लगेगा कि आपने कहानी समझ ली है, लेकिन अगले ही पल पूरा मामला बदल जाता है। इन सातों मूवीज़ की कहानिया कुछ इस तरह बनाई गयी है की अगर एक बार आपने इनमें से किसी एक भी मूवी को देखना शुरू कर दिया तो फिर आप उसे बीच में छोड़ कर उठ नहीं पाएंगे। यह साड़ी मूवीज़ आपको पूरी तरह से हैरान कर देंगी औरआपको एक गहरी सोच में दाल देंगी। अगर आपको माइंड गेम, साइकोलॉजिकल क्राइम, सीरियल किलर और ट्विस्ट से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो इस लिस्ट को जरूर सेव कर लीजिए।
लिस्ट की हमारी फिल्म सेक्टर 36 है। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक बेहद डार्क क्राइम थ्रिलर मूवी है। विक्रांत मैसी स्टारर यह फिल्म Netflix पर रिलीज हुई थी। कहानी Sector 36 की एक बस्ती से कई बच्चों के गायब होने के बाद शुरू होती है। पुलिस इंस्पेक्टर राम चरण पांडे इस मामले की जांच में जुटता है और उसका सामना एक ऐसे सीरियल किलर से होता है, जो लंबे समय से अपने अपराधों को छिपाने में कामयाब रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को कई ऐसे काले राज पता चलते हैं, जो पूरे मामले को और भयावह बना देते हैं। इस फिल्म की IMDb पर मौजूदा रेटिंग 7.1 है।
लिस्ट की हमारी दूसरी फिल्म है Spyder, जिसमें महेश बाबू, रकुल प्रीत सिंह और एस.जे. सूर्या मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। 2017 में रिलीज़ हुई इस फिल्म की कहानी शिव नाम के एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की है, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए फोन कॉल्स को ट्रैक करने वाला सिस्टम तैयार करता है। शिव की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसे शहर में एक ऐसे साइकोटिक सीरियल किलर के बारे में पता चलता है जो लोगों को सिर्फ इसलिए निशाना बनाता है ताकि उनके करीबियों के रोने की आवाज सुन सके। इसके बाद शुरू होती है शिव और इस खतरनाक कातिल के बीच दिमागी जंग।
इस फिल्म की IMDb पर मौजूदा रेटिंग 6.3 है।
अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर में सीरियल किल्लर वाला एंगल पसंद है, तो Psycho को भी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे अंधे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक खतरनाक मर्डर मिस्ट्री में फंस जाता है। उसके सामने एक ऐसा सीरियल किलर है जिसकी मानसिकता और उसके अपराधों को समझना आसान नहीं है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, किरदारों को इस रहस्य के पीछे छिपी सच्चाई तक पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म की IMDb पर मौजूदा रेटिंग 8.5 है।
Iraivan 2023 की तमिल साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जिसमें रवि मोहन यानी जयम रवि, नयनतारा और राहुल बोस अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे शहर की है जहां एक psychotic killer के कारण लोगों में डर का माहौल है और पुलिस पर भरोसा भी कमजोर पड़ने लगता है। फिल्म में अर्जुन और एंड्रयू नाम के पुलिस अधिकारी इस खतरनाक कातिल को पकड़ने की कोशिश करते हैं। कातिल को गिरफ्तार करने के बाद कहानी खत्म नहीं होती, बल्कि उसके भाग निकलने के बाद मामला और पेचीदा हो जाता है। इसके बाद पुलिस के सामने एक बार फिर वही खौफनाक चुनौती खड़ी हो जाती है। इस फिल्म की IMDb पर मौजूदा रेटिंग 4.7 है।
अगर साइकोलॉजिकल सीरियल-किलर थ्रिलर्स की बात हो तो रातसासन का नाम जरूर आता है। 2018 में रिलीज हुई इस तमिल फिल्म में विष्णु विशाल, अमला पॉल और सरवनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो फिल्म डायरेक्टर बनने का सपना देखता है, लेकिन हालात उसे पुलिस की नौकरी तक ले आते हैं। इसके बाद वह एक ऐसे सीरियल किलर के पीछे पड़ जाता है जो स्कूल जाने वाली लड़कियों को निशाना बनाता है। केस की जांच आगे बढ़ने के साथ कातिल की पहचान और उसकी मानसिकता को समझने की कोशिश शुरू होती है। IMDb पर फिल्म की मौजूदा रेटिंग 8.3 है।
अब बारी है राम गोपाल वर्मा की Kaun? की। 1999 में आई यह फिल्म psychological horror-thriller और suspense mystery के लिए जानी जाती है। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शुरुआत एक ऐसी महिला से होती है जो घर में अकेली है और उसे खबर मिलती है कि एक सीरियल किलर शहर में घूम रहा है। इसी बीच उसके घर की घंटी बजती है और दरवाजे पर एक अजनबी खड़ा मिलता है। इसके बाद फिल्म लगातार दर्शकों के दिमाग के साथ खेलती है और यह सवाल बना रहता है कि आखिर सामने वाला शख्स कौन है और उस पर भरोसा किया जा सकता है या नहीं। इस फिल्म की सबसे ख़ास बात फिल्म की शूटिंग के दौरान उर्मिला मातोंडकर के किरदार का बदलाव थी, ऐसा क्यों हुआ यह आज भी पता नहीं चल पाया। IMDb पर इसकी मौजूदा रेटिंग 7.8 है।
हमारी आज की लिस्ट की आखिरी फिल्म है Ek Hasina Thi, जो 2004 में रिलीज हुई थी। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी सारिका नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक रहस्यमयी और आकर्षक बिजनेसमैन से मिलने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। प्यार की यह कहानी जल्द ही धोखे और अपराध में बदल जाती है और सारिका को एक ऐसे मामले में फंसा दिया जाता है, जिसका उसने अपराध किया ही नहीं। जेल से बाहर आने के बाद उसकी जिंदगी का मकसद बदल जाता है और कहानी बदले और साइकोलॉजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तरफ बढ़ती है। IMDb पर इसकी मौजूदा रेटिंग 7.5 है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर की गलियों से इंटरनेशनल एमी तक पहुंची ये सीरीज, दिल जीत लेगी कहानी, IMDb पर भी जबरदस्त रेटिंग!