Dupahiya से लेकर Emergency तक, मार्च में OTT पर धूम मचाएंगी ये 6 हिंदी फिल्में और वेब-सीरीज, अभी से बना लें बिंज लिस्ट

Upcoming Hindi OTT Releases In March: दर्शकों तैयार हो जाओ! इस महीने कुछ रोमांचक शोज और फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने वाली हैं। आने वाला कॉन्टेन्ट थ्रिल, कॉमेडी, रोमांटिक-कॉमेडी, राजनीतिक ड्रामा और बहुत कुछ पेश करेगा जो आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। फिल्म देखने वालों के लिए यह महीना काफी रोमांचक लग रहा है, तो अपनी बिंज लिस्ट बनाना न भूलें।

सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले रिलीज जैसे कि कंगना रनौत के पॉलिटिकल ड्रामा Emergency से लेकर इब्राहिम अली खान की डेब्यू मूवी Nadaaniyan तक, ये रहा वो सबकुछ जिसे आप मार्च में Netflix, Prime Video, SonyLIV और JioHotstar पर देख सकते हैं:

Nadaaniyan

कहां देखें: Netflix

यह कहानी एक अमीर लड़की के बारे में है जो एक करियर-फोकस्ड नए स्टूडेंट को दिखावे के लिए अपने बॉयफ्रेंड के तौर पर काम पर रखती है, जब उसके दोस्त कुछ गहतफहमियों के कारण उसके खिलाफ हो जाते हैं। इस रोमांस ड्रामा मूवी में इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर और महिमा चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म है।

Dupahiya

कहां देखें: Prime Video

यह कहानी बिहार के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जहां के लोग अपराध मुक्त होने के 25 साल का जश्न मना रहे हैं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था क्योंकि एक मोटरबाइक जिसे दहेज के लिए खरीदा गया था वह शादी से 7 दिन पहले चोरी हो जाती है। दुल्हन का परिवार और उसका एक्स-बॉयफ्रेंड उस बाइक को ढूंढने के मिशन में लग जाते हैं। इस शो में गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, भुवन अरोड़ा, रेणुका शहाने, यशपाल शर्मा और कोमल कुशवाहा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

The Waking Of A Nation

कहां देखें: SonyLIV

यह शो औपनिवेशिक काल में 13 अप्रैल, 1919 को हुई एक मनहूस घटना, जलियाँवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया। इस सीरीज में साहिल मेहता, मान सिंह करामाती, अनन्याब्राता चक्रवर्ती, राज जेडन, तारुक रैना और निकिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Be Happy

कहां देखें: Prime Video

यह फिल्म एक अकेले पिता और उसकी टैलेंटेड बेटी की यात्रा दिखाती है, जिनका मिशन देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो में परफॉर्म करना है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फ़तेही, नास्सर, जॉनी लीवर, हरलीन सेठी और इनायत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Emergency

कहां देखें: Netflix

यह फिल्म भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत में हुए राजनीतिक परिदृश्य को दिखाएगी। इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में अनुपम खेर, कंगना रनौत, विशाख नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, और श्रेयस तलपड़े हैं।

Kanneda

कहां देखें: JioHotstar

यह कहानी एक पंजाबी लड़के के बारे में है जो एक क्राइम सीन में फंस जाता है। इस फिल्म में पर्मिश वर्मा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रणवीर शोरे, अरुणोदय सिंह, आदर मालिक और जैस्मिन बाजवा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles