एक्शन से लेकर सस्पेंस और कॉमेडी तक… ग्रेटेस्ट हैं ओटीटी की ये 9 फिल्में, साउथ सिनेमा ने जमा रखी है धाक
नेटफ्लिक्स पर कंटेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन क्या देखें और क्या छोड़ें यह तय करना अक्सर मुश्किल हो जाता है। इसी को आसान बनाने के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर “9 ग्रेटेस्ट फिल्म्स” की एक खास लिस्ट शेयर की है। इस कलेक्शन में अलग-अलग कैटेगरी की 9 यादगार फिल्मों को शामिल किया गया है। अगर ये फिल्में अभी तक आपकी वॉचलिस्ट में नहीं हैं, तो वीकेंड पर इन्हें देखने का यह अच्छा मौका हो सकता है।
SurveyPushpa 2: The Rule
सबसे पहले सीक्वल फिल्मों की बात करें तो नेटफ्लिक्स ने इस कैटेगरी में ‘पुष्पा 2: द रूल’ को सबसे ऊपर रखा है। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और IMDb पर इसे 6.1 की रेटिंग मिली हुई है। पहले पार्ट की सफलता के बाद यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही।
Kaantha
पीरियड ड्रामा की कैटेगरी में नेटफ्लिक्स की पसंद तमिल भाषा की हॉरर फिल्म ‘कांथा’ रही है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी और IMDb पर इसकी रेटिंग 7.4 दर्ज की गई है। ऐतिहासिक माहौल और डर के मेल ने इसे खास बनाया है। इसमें दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में नज़र आते हैं।
MAD
कमिंग ऑफ एज फिल्मों में नेटफ्लिक्स की पसंद तेलुगु भाषा की फिल्म ‘MAD’ है। यह फिल्म युवाओं की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दिखाती है और IMDb पर इसे 7.3 की रेटिंग प्राप्त है।
They Call Him OG
एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्मों के लिए ‘दे कॉल हिम ओजी’ को ग्रेटेस्ट एक्शन थ्रिलर बताया गया है। यह तेलुगु भाषा की फिल्म है, जिसकी IMDb रेटिंग 6 है।
Court: State vs A Nobody
कोर्टरूम ड्रामा की श्रेणी में ‘कोर्ट: स्टेट वर्सेज अ नोबडी’ को जगह मिली है। यह भी तेलुगु भाषा की फिल्म है और इसकी कहानी व अभिनय को देखते हुए इसे IMDb पर 7.9 की शानदार रेटिंग मिली है।
Eko
अगर शानदार विजुअल्स और कैमरा वर्क आपको ज्यादा आकर्षित करते हैं, तो ग्रेटेस्ट सिनेमेटोग्राफी की कैटेगरी में मलयालम फिल्म ‘ईको’ का नाम शामिल किया गया है। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें संदीप प्रदीप लीड रोल निभा रहे हैं।
Good Bad Ugly
फैन सर्विस के मामले में नेटफ्लिक्स ने तमिल फिल्म ‘गुड बैड अगली’ को चुना है। इस फिल्म को IMDb पर 5.3 की रेटिंग मिली है और यह खास तौर पर फैंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
The Greatest Of All Time
इसके अलावा ग्रेटेस्ट मेंशंड कैटेगरी में साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को शामिल किया गया है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 5.7 है।
Ante Sundaraniki
रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘अंते सुंदरानिकी’ को ग्रेटेस्ट रोमकॉम बताया गया है। साल 2022 में आई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और IMDb पर इसकी रेटिंग 7.6 है। फिल्म में नानी, नज़रिया नाजिम और अनुपमा परमेश्वरण मुख्य भूमिका में हैं।
इस तरह नेटफ्लिक्स इंडिया की यह लिस्ट अलग-अलग जॉनर की फिल्मों को कवर करती है, जिससे हर तरह के दर्शकों को अपनी पसंद की फिल्म चुनने में आसानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मौका! लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का वॉटरप्रूफ फोन, धड़ल्ले से खरीद रहे लोग
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile