Panchayat Season 4 की कॉमेडी ने किया निराश? ये तीन वेब-सीरीज ‘बनराकस’ से भी ज्यादा दिलाएंगे हंसी, पहली वाली तो टॉप पर

Panchayat Season 4 का इंतजार हर OTT प्रेमी ने किया है. लेकिन इस सीरीज को लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया. कई लोगों ने कहा कि यह सीरीज पहले सीजन जितनी बेहतर नहीं है. हालांकि, अगर आपने भी Panchayat Season 4 देख लिया है या देखने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके जैसी दूसरी वेब-सीरीज खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है.

कई ऐसी वेब-सीरीज OTT पर मौजूद हैं जो Panchayat Season 4 से भी अच्छी है. यह सीरीज हंसी और देसी ठाठ में इससे भी दो कदम आगे निकल जाती हैं. आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी इंडियन कॉमेडी वेब सीरीज की जो ना सिर्फ पंचायत जैसी ग्राम्य पृष्ठभूमि में सेट हैं बल्कि इनकी कहानी और किरदार भी इतने मजेदार हैं कि आप देखते ही रह जाएंगे.

अगर आप “बनराकस”, “विकास”, “बिनोद” और “प्रहलाद चाचा” की दुनिया से निकलकर कुछ नया, लेकिन वैसा ही देसी ह्यूमर तलाश रहे हैं तो ये 3 वेब सीरीज आपके लिए ही हैं. इन वेब-सीरीज को वीकेंड पर देखने का प्लान आप आज ही बना सकते हैं.

Gullak (गुल्लक)

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: SonyLIV
IMDB रेटिंग: 9.2/10

गुल्लक मिश्रा परिवार की कहानी है. एक मिडल-क्लास परिवार जो यूपी के एक छोटे शहर में रहता है. मां का ताना, पापा की सरकारी नौकरी, बेटों की कॉलेज की उलझनें और मोहल्ले की मस्त बातें. हर एपिसोड एक किस्से की तरह है, जिसमें इमोशन और ह्यूमर का शानदार संतुलन है.

Chacha Vidhayak Hain Humare

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Mx Player
IMDB रेटिंग: 7.6/10

रॉनी (ज़ाकिर खान) एक बेरोजगार नौजवान है जो लोगों को ये कहकर इम्प्रेस करता है कि उसके चाचा विधायक हैं. लेकिन जैसे-जैसे झूठ के पत्ते खुलते हैं, कहानी मस्ती और गड़बड़ियों से भर जाती है. ज़ाकिर खान की खास कॉमिक टाइमिंग, भोपाल की गलियों की देसी खुशबू और छोटे सपनों की बड़ी दुनिया, यह शो हर मिडल क्लास युवा के दिल के करीब है.

Duphaiya (दुपहिया)

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
IMDB रेटिंग: 7.4/10

Duphaiya में भी गांव की कहानी दिखाई गई है. इसमें भी आपको सरपंच और पॉलिटिक्स जैसी कहानी देखने को मिलेगी. यानी यह भी आपको पंचायत वाली फील देगी. अगर आपने इसको अभी नहीं देखा है तो आज ही इसको अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें.

यह भी पढ़ें: चोरी या खो गया मोबाइल? IMEI नंबर से ऐसे मिलेगा वापस, बस इस सरकारी पोर्टल पर जाकर कर दें रजिस्टर

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :