Haseen Dillruba के रानी-नील के सीन को भी मात देती हैं ये फिल्में, रोमांस का जलवा देख ठहर जाएगी नजर, पहली वाली सबसे दमदार

Movies Like Haseen Dillruba: तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी 2021 की रोमांटिक थ्रिलर Haseen Dillruba को लोगों ने काफी पसंद किया. इस पॉपुलैरिटी की वजह से Haseen Dillruba के सीक्वल Phir Aayi Hasseen Dillruba को भी रिलीज किया गया. फिल्म की कहानी, एक्टिंग और लस्ट स्टोरीलाइन लोगों के पूरे टाइम बांध कर रखती है.
अगर आपको Haseen Dillruba और Phir Aayi Hasseen Dillruba की तरह सस्पेंस और रोमांस से भरी फिल्में पसंद आती हैं तो आपको यहां पर 5 फिल्में बता रहे हैं जो आपको काफी पसंद आने वाली हैं. तो बिना किसी देरी के चलिए शुरू करते हैं.
Murder
कहां देखें– Amazon Prime Video
सिमरन (मल्लिका शेरावत) अपने वर्कहॉलिक पति के साथ बोरिंग जिंदगी जी रही है, जिसे वो कई वजहों से छोड़ नहीं सकती. लेकिन जब उसकी मुलाकात अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुधीर (इमरान हाशमी) से होती है तो एक पुराना अफेयर फिल शुरू हो जाता है. पति को इसकी भनक लगती है और फिर कहानी खतरनाक मोड़ लेती है. सस्पेंस और स्टीम का डबल डोज चाहिए तो यह आपके लिए है.
कहां देखें– Netflix
जॉनी (राजकुमार राव), उसका होने वाला जीजा निशिकांत (सिकंदर खेर) और सहकर्मी अरविंद—तीनों को एक ही महिला ब्लैकमेल करती है. वह दावा करती है कि वो उनके बच्चे की मां बनने वाली है. तीनों मिलकर एक परमानेंट सॉल्यूशन ढूंढते हैं—यानी हत्या की साजिश. सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा होता है, लेकिन अगले दिन मोनिका जिंदा मिलती है और निशिकांत मर चुका होता है. क्या मोनिका कातिल है या कोई और खूंखार प्लेयर खेल में है?
कहां देखें– Netflix
Lust Stories और Lust Stories 2 दोनों में ऐसे सेगमेंट्स हैं, जो Phir Aayi Hasseen Dillruba की तरह रोमांस और ड्रामे से भरे हैं. एक बेवफा पति अपनी पत्नी पर हमला करवाता है और फिर उसकी यादों से परेशान होता है तो दूसरी कहानी में एक महिला अपनी जरूरतों को किसी और जरिए से पूरा करती है. दोनों इंस्टॉलमेंट्स बिंज-वॉच करने लायक हैं.
Ek Hasina Thi
कहां देखें– JioHotstar
सारिका (उर्मिला मातोंडकर) की मुलाकात करण (सैफ अली खान) से होती है. वह एक हैंडसम, चार्मिंग और रहस्यमयी शख्स है जो उसे खास महसूस कराता है. प्यार तो हो जाता है, लेकिन करण उसे अवैध हथियारों के केस में फंसाकर जेल भिजवा देता है. जेल में वो बदले की आग में जलने वाली औरत बन जाती है और इंसाफ की राह पर निकल पड़ती है.
कहां देखें– Netflix
पेरिस हिल्टन स्टारर इस हिंदी रीमेक में भले ही 2016 के ओरिजिनल जितना स्टीम न हो, लेकिन सस्पेंस में कोई कमी नहीं. मीरा (पेरिनीति चोपड़ा) एक वकील है, जो एक हादसे में अपना बच्चा खोने के बाद शराब में डूब जाती है. उसका पति उसे अस्थिर कहकर तलाक दे देता है. फिर वो एक मर्डर केस में फंस जाती है, जिसका कनेक्शन उसके एक्स-पति से है.
यह भी पढ़ें: एक कॉल से बर्बाद हो जाएगी पूरी जिंदगी, मार्केट में चल रहा नया स्कैम, ऐसे रखें अपने आपको सेफ
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile