Aashram Season Part 2 Release: Bobby Deol की इस क्राइम थ्रिलर के आने से पहले देख डालिए MXPlayer का ये धांसू कॉन्टेन्ट, आखिरी वाली सीरीज दिमाग हिला देगी

Highlights

Aashram Season 3 Part 2 Release: जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर Aashram का नया सीजन प्रिमियर किया जाने वाला है।

Bobby Deol की इस क्राइम थ्रिलर से पहले ही देख लें MXPlayer का ये वाला कंटेन्ट, मनोरंजन का मिलेगा फुल ऑन डोज।

MXPlayer के कंटेन्ट का लाभ आप फ्री में ले सकते हैं, इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

बहुप्रतीक्षित आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 जल्द ही इस वाले OTT प्लेटफॉर्म पर प्रिमियर किया जा सकता है। फैंस इस बॉबी देओल स्टारर के अगले इंस्टॉलमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह सीरीज़ अपनी दिलचस्प कहानी, जबरदस्त ड्रामा के साथ साथ अपनी पिछली कड़ी को ही फॉलो करने वाली है। हालांकि, इस सीरीज़ के निर्माताओं ने अब तक आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 अगले दो महीने में रिलीज की जा सकती है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप आश्रम का अगला सीजन Amazon MX Player पर देख पाएंगे। यह आपके लिए फ्री होने वाला है। इसके अलावा भी आप Amazon MXPlayer का अन्य सभी कंटेन्ट भी फ्री में देख सकते हैं। जानें कि आपको किस कंटेन्ट को देखना चाहिए।

Hunter

MXPlayer पर अगर आप फ्री में दमदार क्राइम थ्रिलर कंटेन्ट को देखना चाहते हैं तो आपको शुनील शेट्टी की हंटर को जरूर देखना चाहिए। इसे देखकर आपके रोंगटे ही खड़े हो जाने वाले हैं।

Hack: Crimes Online

हम जानते हैं कि आजकल जैसे जैसे ऑनलाइन पहुँच को विस्तार मिल रहा है, वैसे वैसे साइबर क्राइम भी बढ़ते ही जा रहे हैं। कई मामले तो ऐसे भी सामने आ चुके हैं जो कहते हैं कि देश में सेलिब्रिटी और बड़े बड़े लोग भी साइबर अटैक का शिकार हो रहे हैं। यह सीरीज भी इसी पर आधारित है। आपको इस सीरीज को जरूर देखना चाहिए।

Crimes Aaj kal

हम यह भी जानते है कि देश में हर पर क्राइम बढ़ते ही जा रहे हैं। जहां देखो वहाँ क्राइम हो रहे हैं। आए दिन इन्हें लेकर नई नई रिपोर्ट आती रहती हैं। इसी को ध्यान में देखकर सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो को आपको जरूर देखना चाहिए, ताकि आप किसी भी तरह के क्राइम से बच सके और सही समय पर उसकी रिपोर्ट आदि कर सकें। इस शो से आपको क्राइम को लेकर काफी कुछ सीखने को मिलने वाला है। MXPlayer पर आपको इस शो को भी जरूर देखना चाहिए।

MXPlayer की यह वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में क्राइम की दुनिया को दिखाती है। हालांकि, इस वेब सीरीज में मोहित रैना पुलिस के अधिकारी के तौर पर यहाँ से क्राइम को खत्म करने के ठान लेते हैं तो इसमें कामयाब भी होते हैं। आपको क्राइम के खात्मे पर आधारित इस वेब सीरीज को जरूर देखना चाहिए।

यह कहानी रियलिटी पर आधारित है। इस वेब सीरीज में आप एक माफिया गैंग को देख सकते हैं। इस कहानी में आपको क्राइम को लेकर काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। यह वेब सीरीज देखकर आपका दिमाग हिल जाने वाला है। आपको MXPlayer पर यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए।

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की कहानी और अन्य डिटेल्स

'एक बदनाम आश्रम' सीजन 3 (पार्ट 2) का टीज़र एक गहरे शक्ति संघर्ष की ओर इशारा कर रहा है। पम्मी, जो पहले आश्रम की एक समर्पित अनुयायी थी, अब धोखे और छल के आधार पर बनाए गए साम्राज्य को चुनौती देने के लिए वापस लौट रही है। । अब वह विश्वास के अंधेपन से बाहर आ चुकी है और एक खतरनाक जंग में कूदने को तैयार है। इस संघर्ष के दौरान कई छुपे हुए राज़ सामने आने की संभावना है।

आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 की कास्ट

सीरीज़ में एक विशाल कास्ट है, जिसमें शामिल हैं: बॉबी देओल (Baba Nirala), आदिती पोहनकर (पम्मी), दर्शन कुमार, राजीव सिद्धार्थ, अनुरिता झा, चंदन रॉय सान्याल, विक्रम कोचर, त्रिधा चौधरी, और सचिन श्रॉफ: महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles