Stree 2 की भी 'बाप' मानी जाती हैं ये 6 फिल्में, हंसते-हंसते लगेगा डर, तीसरी वाली का नाम भी नहीं जानते होंगे!
Stree 2 ने 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग देकर साबित कर दिया है कि दर्शकों को डर और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन कितना पसंद है. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म न सिर्फ खूब हंसाती है बल्कि डर के झटके भी देती है. अगर आपने Stree 2 देख ली है और अब कुछ वैसी ही हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की तलाश है तो यहां हैं आपको ऐसी ही 6 जबरदस्त फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.
कहां देखें- JioHotstar
बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है Bhool Bhulaiyaa. मंजुलिका और अक्षय कुमार वाला यह क्लासिक आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. यह 2007 की फिल्म मलयालम फिल्म Manichitrathazhu की रीमेक है और इसमें विद्या बालन की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया.
Scary Movie
कहां देखें- Amazon Prime Video
अगर आपको हल्की कॉमेडी और डर का फुल डोज चाहिए तो Scary Movie परफेक्ट चॉइस है. यह फिल्म Scream और I Know What You Did Last Summer जैसी फिल्मों की पैरोडी है जिसमें एक बड़बोली और बेवकूफ किशोरों की टोली गलती से एक शख्स को मार देती है और फिर उनके पीछे एक कॉमिक किलर पड़ जाता है.
Bhooter Bhabishyat
कहां देखें- Amazon Prime Video
यह बंगाली फिल्म हॉरर के साथ राजनीतिक व्यंग्य भी पेश करती है. इसमें एक प्रेत-बाधित हवेली में रहने वाले भूतों की टोली दिखती है जो अपनी जगह को मॉल में बदलने से रोकने के लिए अजीबोगरीब प्लान बनाते हैं. यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो क्लासिक स्टोरीलाइन के साथ थोड़ी क्रिएटिविटी पसंद करते हैं.
कहां देखें- JioHotstar
अमिताभ बच्चन एक भूत के रूप में, जो अपने पुराने घर से लोगों को भगाने की कोशिश करता है लेकिन एक बच्चे Banku से हार मान जाता है. यह फिल्म The Canterville Ghost पर आधारित है और इसमें शाहरुख ख़ान और जूही चावला भी अहम भूमिका में हैं. बच्चों के साथ देखने के लिए यह एकदम सही फिल्म है.
Conjuring Kanappan
कहां देखें- Netflix
अगर आपको Stree 2 जैसे जंप स्केयर्स चाहिए तो Conjuring Kanappan जरूर देखें. यह तमिल फिल्म एक फैमिली की कहानी दिखाती है जो एक पुराने ड्रीमकैचर से छेड़छाड़ कर देती है और फिर उनके साथ शुरू हो जाती है डरावनी घटनाओं की एक सीरीज.
कहां देखें- JioHotstar
2023 की इस मलयालम फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है. इसमें बेंगलुरु में रहने वाले सात दोस्तों की कहानी है जो ओइजा बोर्ड के साथ खेलने की कोशिश करते हैं और फिर उनकी लाइफ में एक डरावनी आत्मा आ जाती है. लेकिन सब कुछ डरावना नहीं होता, क्योंकि बीच-बीच में कॉमेडी भी झलकती है.