देखते-देखते थम जाएंगी सांसे, OTT की ये 5 फिल्में हैं एक्शन-क्राइम का जबर तड़का, तीसरी वाली की IMDb रेटिंग 8.6
अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं, जो आखिरी सीन तक आपका ध्यान बांधे रखें, तो इंटरनेशनल क्राइम थ्रिलर मूवीज़ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. खासकर अगर आप हिंदी और साउथ की थ्रिलर फिल्मों से थोड़े बोर हो चुके हों, तो अब वक्त है कुछ अलग और रोमांचक देखने का. नेटफ्लिक्स पर ऐसी कई शानदार हॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्में उपलब्ध हैं, जो हिंदी में डब होकर आपके देखने के अनुभव को और भी बेहतर बना देती हैं. आइए जानते हैं उन टॉप इंटरनेशनल क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में, जो नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब में मौजूद हैं और वीकेंड पर आपको फुल एंटरटेन करेंगी.
Extraction
अगर आपको तगड़ा एक्शन और थोड़े इमोशनल मोमेंट्स पसंद हैं, तो "एक्सट्रैक्शन" ज़रूर देखें. फिल्म में एक ब्लैक मार्केट भाड़े का सोल्जर एक किडनैप हुए बच्चे को बचाने का मिशन उठाता है. कहानी ढाका की गलियों से शुरू होती है और इसमें थ्रिल, ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. हिंदी डबिंग इसे और भी एंगेजिंग बना देती है. फिल्म की IMDb रेटिंग 6.8 है और इसका रनटाइम लगभग 2 घंटे है.
The Girl with the Dragon Tattoo
यह फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट और एक हैकर की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुराने मर्डर केस की परतें खोलने की कोशिश करते हैं. फिल्म की कहानी कॉम्प्लेक्स जरूर है, लेकिन हर सीन थ्रिल से भरपूर है. हिंदी में डब होने से यह अनुभव और भी खास बन जाता है. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.8 है.
यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ नया Aadhaar ऐप, अब कहीं नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी, सीधा फेस से होगा वेरिफिकेशन
Mindhunter
अगर आपको सीरियल किलर्स की मानसिकता और मनोविज्ञान में दिलचस्पी है, तो यह वेब सीरीज़ देखें. इसमें 1970 के दशक में FBI के दो एजेंट असामान्य केसों की गहराई में जाकर इन अपराधियों की साइकोलॉजी को समझने की कोशिश करते हैं. हिंदी डबिंग के साथ इसका थ्रिल और भी असरदार बन जाता है. इसे IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है.
Nightcrawler
इस कहानी में एक ऐसा इंसान दिखाया गया है, जो रात में क्राइम सीन शूट कर न्यूज चैनलों को बेचता है. लेकिन जल्द ही वह खुद भी क्राइम में शामिल होने लगता है ताकि ज्यादा चौंकाने वाली फुटेज मिल सके. यह फिल्म आपकी सोच और एथिक्स पर सवाल खड़े करती है. डैन गिलरॉय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 घंटे 57 मिनट की है और इसे IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है.
The Highwaymen
जॉन ली हैनकॉक के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेरिका के कुख्यात क्रिमिनल कपल ‘बॉनी और क्लाइड’ को पकड़ने की सच्ची कहानी पर आधारित है. दो रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर्स इस केस को सुलझाने निकलते हैं. फिल्म का नैरेटिव थोड़ा स्लो है लेकिन इसमें गहराई और दमदार कहानी है. 2 घंटे 12 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है.
इन सभी फिल्मों को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब में देख सकते हैं, जो वीकेंड को एक थ्रिलिंग एक्सपीरियंस बना देती हैं.