Aashram Season 4: भोपा स्वामी का दबदबा या बाबा निराला की वापसी? जानिए पूरी रिलीज़ डीटेल और कहानी का नया मोड़
2020 में आई Aashram Web Series ने पूरे भारत में तहलका मचा दिया था. इस सीरीज के जरिए Bobby Deol दोबारा सुर्खियों में आ गए. हर नए आश्रम सीजन के साथ दर्शकों की उत्सुकता के साथ साथ उनका इंतज़ार भी परवान चढ़ा है, जैसा कि Season 3 Part 2 को लेकर देखा गया था, इस बार भी आश्रम की कहानी सीजन 4 में एक नया ही मोड़ ले सकती है. इस समय आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में बाबा निराला के जेल जाने के बाद सभी की निगाहें Aashram Season 4 पर टिकी हुई हैं, इस नए सीजन में देखना होगा कि क्या भोपा स्वामी का दबदबा कायम रहेगा या बाबा निराला दलबल के साथ फिर से वापसी करेंगे?
कहानी का नया मोड़: भोपा स्वामी बनाम बाबा निराला
इस साल की शुरुआत में Aashram Season 3 Part 2 रिलीज़ हुआ था, जिसमें देखा गया कि शुद्धिकरण के बाद भोपा स्वामी ने बाबा निराला की गद्दी संभाल ली है, और बाबा निराला खुद जेल की सलाखों के पीछे हैं. अब बड़ा सवाल है, क्या बाबा निराला Aashram Season 4 में फिर लौट सकते हैं? या फिर भोपा स्वामी का प्रभाव और बढ़ेगा? दर्शकों में इसी जिज्ञासा को लेकर काफी हलचल है.
रिलीज़ की डिटेल्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
अभी तक Aashram Season 4 की आधिकारिक रिलीज़ डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसका प्रीमियर 2025 के अंत तक या ऐसा भी माना जा रहा है कि 2026 की शुरुआत में हो सकता है.
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Season 3 Part 2 पहले MX Player पर आना था, लेकिन Amazon और MX Player के मर्जर के बाद, अब Aashram Season 4 भी Amazon MX Player पर ही प्रीमियर होगा. यहाँ अप Aashram Season 4 को फ्री में देख सकते हैं.
आश्रम सीजन 4 की स्टार कास्ट: कौन-कौन हैं वापसी को तैयार?
Aashram Season 4 की स्टार कास्ट में आपको फिर नजर आएंगे:
Bobby Deol (बाबा निराला), Aaditi Pohankar, Chandan Roy Sanyal, Darshan Kumaar, Anupriya Goenka, Adhyayan Summan, Tridha Chaudhury, Vikram Kochhar, Tushar Pandey, Sachin Shroff, Anuritta Jha, Rajeev Siddhartha, Parinitaa Seth, Tanmaay Ranjan, Preeti Sood, Esha Gupta, Jahangir Khan, Kanupriya Gupta, और Navdeep Tomar आदि.
क्या Baba Nirala वापसी करेंगे, कहानी में आएगा नया मोड़?
फिलहाल कहानी एक जगह आकर रुक गई है, इस समय बाबा निराला जेल में हैं और गद्दी पर भोपा स्वामी बैठे हैं. आश्रम सीजन 4 में बाबा निराला की वापसी होगी या भोपा स्वामी का दबदबा बना रहेगा? इसे ही आप सबसे बड़ा सस्पेंस मान सकते हैं, हालाँकि, अभी तक मेकर्स ने आश्रम सीजन की कहानी या इसके प्लाट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन जाहिर तौर पर जो भी होने वाला है, आश्रम सीजन 4 बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है. इस समय दर्शक को बेसब्री से आश्रम के अगले भाग का इंतज़ार है. अभी के लिए इतनी ही जानकारी बोबी देओल की आश्रम सीजन 4 को लेकर आ रही है.