जल्द होगी 'बाबा निराला' की वापसी.. Aashram Season 4 के खुलेंगे द्वार, चारों ओर गूँजेगा जपनाम-जपनाम
Aashram Season 4 की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
बाबा निराला की वापसी अब जल्द ही तय हो गई है?
आश्रम सीजन 4 को स्ट्रीमिंग के लिए कब और कहाँ लाया जाने वाला है।
'जपनाम' की गूंज एक बार फिर OTT पर सुनाई देने के लिए तैयार है। लंबे समय से 'आश्रम 4' की रिलीज का इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए अब एक नया अपडेट आ चुका है, जो इस बारे में जानकारी दे रहा है कि अब जल्द ही Aashram Season 4 को Release किया जा सकता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इस नए अपडेट के आने के साथ ही बाबा निराला की वापसी की उम्मीद और बढ़ गई है। बॉबी देओल की इस चर्चित वेब सीरीज के चौथे सीजन की पूरी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है और इसकी आधिकारिक तौर पर मेकर्स की ओर से पुष्टि भी कर दी गई है। इससे पहले खबर आई थी कि जयपुर में नए सीजन का शूटिंग शेड्यूल पूरा हो चुका है। लेकिन अब पूरी शूटिंग पर पैकअप हो गया है। यानी सीरीज अपने अगले चरण में पहुंच चुकी है, और इसके रिलीज के एक कदम और करीब आ चुकी है। हालांकि, अभी भी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि आखिर आश्रम के नए सीजन को कब तक रिलीज किया जा सकता है, लेकिन इतना जरूर है कि इस वेब सीरीज की कास्ट और कहानी से लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक की जानकारी को लेकर इंटरनेट पर अलग अलग चर्चाएं चल रही हैं।
बॉबी देओल ने टीम के साथ मनाया जश्न
प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक इमेज शेयर की है, जिसमें बॉबी देओल, प्रकाश झा और सीरीज की टीम साथ नजर आ रही है। इस पोस्ट के माध्यम से मेकर्स ने बताया कि 'आश्रम सीजन 4' की शूटिंग पूरी हो गई है। इसके बाद 22 नवंबर को रैप-अप पार्टी भी रखी गई। इसमें बॉबी देओल के साथ अक्षय ओबेरॉय, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा श्रीवास्तव समेत सीरीज से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए। इस जानकारी या अपडेट को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि अब आश्रम में एक बार फिर से बाबा निराला का जपनाम गूंजने वाला है।
क्या होने वाली है Aashram 4 की कहानी?
'आश्रम' की कहानी हमेशा से बाबा निराला के प्रभाव, राजनीति और उसके आश्रम के अंदर छिपे रहस्यों के आसपास घूमती रही है, और इस बार के सीजन को लेकर भी ऐसा ही कहा जा सकता है। पिछले सीजन में बाबा निराला की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई गई थीं। वहीं, पम्मी पहलवान की लड़ाई ने पूरी कहानी को नया मोड़ दिया था। अब चौथे सीजन में यही टकराव आगे बढ़ने की उम्मीदों को नकारा नहीं जा सकता है! क्या जेल पहुंचने के बाद भी बाबा निराला अपने आश्रम की सत्ता पर पकड़ बनाए रख पाएंगे? क्या पम्मी की लड़ाई उन्हें बेनकाब कर पाएगी? ऐसे कई सवाल नए सीजन में अपने जवाबों के साथ आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक के लिए मेकर्स ने अभी नए सीजन की पूरी कहानी या कोई आधिकारिक ट्रेलर आदि भी जारी नहीं किया है, अभी तक के लिए सबसे बड़ा अपडेट यह है कि आश्रम सीजन 4 की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है।
Aashram 4 में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे?
बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में लौट रहे हैं। उनके साथ चंदन रॉय सान्याल और अदिति पोहनकर भी वेब सीरीज का अहम हिस्सा होने वाली हैं। इनके अलावा त्रिधा चौधरी, परिणीता सेठ, सचिन श्रॉफ और अक्षय ओबेरॉय भी नए सीजन में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा नीतू चंद्रा श्रीवास्तव और कुछ अन्य कलाकारों को भी नए सीजन में देखा जा सकता है? इस बार भी निर्देशन की जिम्मेदारी प्रकाश झा ही संभाल रहे हैं।
Aashram 4 कब और किस OTT पर रिलीज होगी?
शूटिंग खत्म होने के बाद सबसे बड़ा सवाल इसकी रिलीज डेट को लेकर है। रिपोर्ट्स में 'आश्रम 4' के 2027 में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मेकर्स ने अभी किसी महीने या तारीख की पुष्टि नहीं की है। नया सीजन MX Player by Prime Video (Amazon MX Player) पर स्ट्रीम होने वाला है। इसी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के पिछले सीजन भी उपलब्ध रहे हैं।
अभी के लिए दर्शकों को अगले आधिकारिक टीजर या रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार करना होगा। शूटिंग पूरी होने के बाद इतना जरूर साफ है कि बाबा निराला की कहानी का अगला अध्याय अब एक कदम और करीब आ गया है।