Digit.in

Aashram Season 4: किस दिन MX Player पर तहलका मचाएगी बॉबी देओल की ये सीरीज? जानें रिलीज टाइम और कहानी

Aashram Season 4: किस दिन MX Player पर तहलका मचाएगी बॉबी देओल की ये सीरीज? जानें रिलीज टाइम और कहानी

Aashram Season 4 का इंतजार फैन्स को बेसब्री से है. इस वेब-सीरीज में बॉबी देओल लीड रोल में हैं. आश्रम के पहले सीजन के साथ बॉबी देओल ने OTT स्पेस में एंट्री की थी. इस सीरीज ने लोगों का काफी ध्यान खींचा था. आपको बता दें कि इसका पहला सीजन कोरोना लॉकडाउन के दौरान OTT और वीडियो प्लेटफॉर्म MX Player पर स्ट्रीम किया गया था.

इस वेब-सीरीज ने बॉबी देओल को एनिमल मूवी से पहले ही दोबारा लाइमलाइट में ला दिया था. वेब-सीरीज की कहानी एक सेल्फ-प्रोक्लेम्ड बाबा की है जो अपने फॉलोवर्स को फायदे के लिए शोषण करता है. Aashram की तीनों ही सीजन को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है. अब इसके चौथे सीजन की रिलीज की तैयारी है.

आपको बता दें कि पहले Aashram Season 4 वेब-सीरीज साल 2023 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन, कुछ कारणों से इसकी रिलीज टल गई थी. अब इस साल इस वेब-सीरीज के आने की उम्मीद फैन्स कर रहे हैं. Aashram Season 4 की रिलीज डेट को लेकर बात करने से पहले इसके स्टारकास्ट और प्लॉट पर बात कर लेते हैं.

Aashram Season 4: Starcast & Plot

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज को इसकी ग्रिपिंग कहानी और जबरदस्त परफॉरमेंस के लिए सराहना मिली है. आश्रम सीजजन 4 में, बॉबी देओल ने बाबा की भूमिका में किरदार निभाया है. इसका प्लॉट कानून के साथ उनके संघर्षों पर फोकस करना जारी रखता है. जबकि वह एक दिव्य हस्ती के रूप में अपनी इमेज को बनाए रखने की कोशिश करता है.

आपको बता दें कि Aashram Season 3 में बॉबी देओल को फॉलोवर्स ने भगवान के तौर पर ताज पहनाया था. हालांकि, इसके आखिरी में वह जेल पहुंच जाता है. सीजन 4 में यह दिखाया जाएगा कि भगवान को कैद करके नहीं रखा जा सकता है. जेल में होने के बाद भी वह अपनी हेराफरी जारी रखेंगे.

Aashram Season 4 का एक मिनट का टीजर 3 जून 2022 को रिलीज किया गया था. टीजर जारी होने के साथ वायरल हो गया था. सीजन 4 में काशीपुर वाले बाबा के रूप में बॉबी देओल के अलावा सपोर्टिंग रोल में आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल , दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, तृधा चौधरी, विक्रम कोछर , तुषार पांडे और सचिन श्रॉफ नजर आएंगे.

Aashram Season 4: Release Date

Aashram Season 4 को इस साल दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी थी. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में इसकी रिलीज टल सकती है. इस सीरीज को MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल डेट कन्फर्म नहीं हुई है. उम्मीद की जा सकती है कि इस हफ्ते मेकर्स की ओर इसको लेकर कोई अपडेट आ सकता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles